कोरबा, महिला कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए संविधान को देश का “सुरक्षा-कवच” बताया और नागरिकों से न्याय, समानता व स्वतंत्रता के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।



