Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें

    October 23, 2026

    जयसिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले— बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी

    October 23, 2026

    भव्या हत्याकांड से रजगामार में आक्रोश, चौकी का घेराव

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»कलेक्टर ने बरपाली तहसील कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
    कोरबा

    कलेक्टर ने बरपाली तहसील कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJune 6, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0राजस्व प्रकरणों के निराकरण स्थिति का जानकारी लेते हुए लंबित आवेदनों को शीघ्रता से निराकृत करने के दिए निर्देश

    0 सभी प्रकरणों को ऑनलाइन अपडेट कराने हेतु किया निर्देशित

    0 एक सप्ताह के अंदर तहसील कार्यालय को नवीन भवन में संचालित करने के दिए निर्देश

    कोरबा ,कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज कोरबा विकासखंड के बरपाली तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अवलोकन करते हुए राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने
    सभी प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने एवं आगंतुकों को राहत पहुँचाने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने न्यायालय तहसीलदार, न्यायालय नायब तहसीलदार, रीडर कक्ष सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण करते हुए ई-कोर्ट के कार्य, सीमांकन, बटांकन, नामांतरण, सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की मदवार जानकारी लेते हुए तहसीलदार को सभी लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र जांच पूर्ण कर निराकृत करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी प्रकरणों को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए कहा। साथ ही पेशी की तारीख का भी शत प्रतिशत ऑनलाइन अद्यतन कराने की बात कही।
    कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक प्रकरणों का 06 माह के भीतर निराकरण करें। धारा 250 (कब्जा से सम्बंधित प्रकरण) के आवेदनों का भी शीघ्रता से निराकरण करने की बात कही। कलेक्टर ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालय आने वाले लोगों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनने और राहत दिलाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
    इस दौरान कलेक्टर ने नवनिर्मित बरपाली के तहसील भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सम्पूर्ण भवन परिसर का अवलोकन करते हुए पूर्ण हो चुके नवीन तहसील भवन में एक सप्ताह के अंदर तहसील कार्यालय को संचालित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें

    October 23, 2026

    जयसिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले— बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी

    October 23, 2026

    भव्या हत्याकांड से रजगामार में आक्रोश, चौकी का घेराव

    October 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    43 साल की परंपरा: बंगाली चाल में सिंदूर खेल कर महिलाओं ने दी मां दुर्गा को विदाई, नम हुईं आंखें

    By Ramesh VermaOctober 23, 20260

    कोरबा,टीपी नगर स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलोनी बंगाली चाल में विगत 43 वर्षों से चली आ…

    जयसिंह अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले— बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी

    October 23, 2026

    भव्या हत्याकांड से रजगामार में आक्रोश, चौकी का घेराव

    October 23, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़ – मासूम भव्या हत्याकांड: आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, किया चक्काजाम, आरोपी को थाने में लाने की बात कहते  ग्रामीण, देखिए वीडियो

    October 23, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,973)
    • छत्तीसगढ़ (170)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.