कोरबा

सांसद ज्योत्सना महंत ने कांग्रेस नेता दीपक जैन को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया

कोरबा,कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत ने कांग्रेस नेता दीपक जैन को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया हैं।
श्रीमती महंत ने अंत्यव्यवसायी विभाग कोरबा से संबंधित जनहित में जुड़े मामले हेतु सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया हैं। श्रीमती महंत ने कलेक्टर कोरबा को प्रेषित अपने पत्र में कहा है की अंत्यव्यवसायी विभाग कोरबा से संबंधित जनहित में जुड़े मामले हेतु मेरी अनुपस्थिति में अपनी ओर से दीपक जैन सांसद प्रतिनिधि नियुक्त करती हूं। जनहित से जुड़े मामले एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं से इन्हें अवगत करावे।
कांग्रेस नेता दीपक जैन ने अपनी नियुक्ति के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत,सांसद ज्योत्सना महंत और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिश परसाई के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
बता दे कि कांग्रेस नेता दीपक जैन पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव,पूर्व विधायक बोधराम कंवर के विधायक प्रतिनिधि एवं निगम में एल्डरमैन रह चुके है। युवक कांग्रेस और अखिल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन में भी विभिन्न पदों में अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके है। दीपक जैन को सांसद प्रतिनिधि बनने पर कांग्रेस जनों से लगातार बधाई मिल रही

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button