कोरबा

ड्रीम इंडिया स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल घोषित – अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं किए गए सम्मानित

0 स्कूल के प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं दी शुभकामनाएं एवं बधाई

कोरबा, कोसाबाड़ी मार्ग में स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल का आज वार्षिक परीक्षाफल समारोह आयोजित किया गया। कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शनिवार को ड्रीम इंडिया स्कूल के प्राचार्य मिनाक्षी जायसवाल ने वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह का आयोजन किया गया।

परीक्षाफल के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला विद्यालय के प्राचार्य मिनाक्षी जायसवाल ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है ।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिन बच्चों ने अपना स्थान प्राप्त नही किया उनको निराश होने की जरूरत नही है, बल्कि और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। श्रीमती जायसवाल ने कहा कि विद्यालय निरन्तर प्रगति कर रहा है। इसके लिए अध्यापको की मेहनत रंग ला रही है। अगर इसी तरह अध्यापक मेहनत करते रहे तो आगे चलकर विद्यालय जिले में नाम रोशन करेगा। परीक्षा परिणाम के समय शिक्षिका रूप शर्मा, मुस्कान सिंह ,सुनीता केवट  और प्रियंका उपस्थित थे

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button