Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी….

    April 12, 2026

    जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

    April 10, 2026

    ठेले गुमटी व लघु व्यवसायिओं को बालकों ने थमाया नोटिस कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा का टाइम टेबल जारी,पांचवी की परीक्षा 16 मार्च व आठवीं की 17 मार्च से होगी शुरू
    कोरबा

    5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा का टाइम टेबल जारी,पांचवी की परीक्षा 16 मार्च व आठवीं की 17 मार्च से होगी शुरू

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJanuary 22, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा ,सत्र 2025-26 में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी। पांचवी की परीक्षा 16 मार्च व आठवीं की 17 मार्च से शुरू होगी। शिक्षा सत्र 2025-26 में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा संचालन व उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के संबंध में डीपीआई ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया है। डीपीआई ने साफ कहा है कि जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीय परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी पूर्ण रूपेण उत्तरदायी होंगे।
    जारी गाइड लाइन के अनुसार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विद्यालयवार नामिनल रोल तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करायेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी नामिनल रोल की सहायता से प्रत्येक विद्यार्थी का रोल नम्बर विद्यालयवार आबंटित कर 28 फरवरी तक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से संस्था प्रमुख को उपलब्ध कराएंगे। कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा में राज्य के समस्त शासकीय विद्यालय, अनुदान प्राप्त विद्यालय एवं छत्तीसगढ़ माध्यमिक जिला स्तरीय संचालन समिति का गठन शिक्षा मंडल से संबद्ध अशासकीय गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों (हिन्दी, अंग्रेजी माध्यम) के विद्यार्थी अनिवार्य रूप से सम्मिलित होंगे। सी.बी.एस.ई. एवं आई.सी.एस.ई. से संबद्ध गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालय इसमें शामिल नहीं होंगे। जिला स्तर पर कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा हेतु जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संचालन समिति का गठन किया जाना है। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी अध्यक्ष, डाईट प्राचार्य सदस्य, सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव, जिला मिशन समन्वयक सदस्यविकासखंड शिक्षा अधिकारी सदस्य, प्राचार्य, हायर सेकेंडरी विद्यालय सदस्य, प्रधान पाठक, शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदस्य, प्रधान पाठक, शास. प्राथमिक विद्यालय सदस्य, संकुल समन्वयक सदस्य होंगे।

    0 डीपीआई ने जारी किए निर्देश
    लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा परीक्षा के लिए समय सारिणी जारी की जा रही है। सभी जिलों में जारी समय सारिणी अनुसार परीक्षा संचालित की जाएगी। कक्षा 5वीं एवं 8वीं हेतु प्रश्न पत्रों का निर्माण लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी गतवर्ष ब्लूप्रिंट के आधार पर किया जाए। परीक्षा की पूर्व तैयारी हेतु सेम्पल प्रश्न पत्रों का निर्माण कर छात्र-छात्राओं को अभ्यास कराया जाए। कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केन्द्रीकृत परीक्षा के संचालन हेतु क्रमश: 55 रूपये एवं 60 रूपये प्रति छात्र की दर निर्धारित किया गया है। तद्नुसार का व्यय किया जाए। इस राशि से शासकीय विद्यालयों एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों की परीक्षा संचालित की जाए।
    निजी विद्यालयो के लिये जारी निर्देश
    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्धता प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों (हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम) द्वारा कक्षा 5वीं के लिए राशि 55/- रूपये और कक्षा 8वीं के लिए राशि 60/- रूपये प्रति छात्र शुल्क जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किया जाए। इस संबंध समुचित निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अशासकीय विद्यालयों को दिया जाए। कक्षा 5वीं हेतु परीक्षा केन्द्र एवं मूल्यांकन केन्द्र पर स्टेशनरी एवं अन्य सामाग्री जैसे:-चपड़ा, मोमबत्ती, सुतली, ब्राउन पेपर आदि पर व्यय प्रति परीक्षार्थी 2 रूपये की दर से किया जाए। कक्षा 8वीं के लिए परीक्षा केन्द्र एवं मूल्यांकन केन्द्र पर स्टेशनरी एवं अन्य सामाग्री जैसे:-चपड़ा, मोमबत्ती, सुतली, ब्राउन पेपर आदि पर व्यय प्रति परीक्षार्थी 3 रूपये की दर से किया जाए।

    0 प्रश्न पत्र निर्माण की प्रक्रिया
    कक्षा 5वीं में कुल अंक 50 होंगे, जिसमें 40 अंक लिखित परीक्षा एवं 10 अंक प्रायोजना कार्य के होंगे। कक्षा 8वीं में कुल अंक 100 होंगे, जिसमें 80 अंक लिखित परीक्षा एवं 20 अंक प्रायोजना कार्य के होंगे।जिला स्तरीय संचालन समिति के अनुमोदन से प्रश्न पत्र निर्माण हेतु समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें विषय विशेषज्ञों को शामिल किया जाना है। समिति संलग्नक- बी अनुसार जारी ब्लूप्रिंट अनुसार कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए विषयवार हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम प्रश्न पत्रों के तीन सेट तैयार करेगी एवं इसे सीलबन्द लिफाफे में जिला शिक्षा अधिन को सौपेंगी। प्रश्न पत्र निर्माण समिति से प्राप्त प्रश्न पत्रों के मॉडरेशन हेतु जिला स्तरीय संचालन समिति द्वारा मॉडरेशन समिति का गठन किया जायेगा। यह समिति मॉडरेशन के पश्चात् प्रत्येक विषय के तीन सेट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम फाइनल कर जिला वार्षिक परीक्षा हेतु जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला स्तरीय संचालन समिति के अनुशंसा पर मुद्रण हेतु भेजा जायेगा।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Ramesh Verma
      Ramesh Verma

      Mob. 9144488800, 9685187361

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी….

      April 12, 2026

      जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

      April 10, 2026

      ठेले गुमटी व लघु व्यवसायिओं को बालकों ने थमाया नोटिस कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

      April 10, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • WhatsApp
      Don't Miss
      कोरबा

      छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी….

      By Ramesh VermaApril 12, 20260

      छत्तीसगढ़ पावर कंपनियों में पदोन्नति में भेदभाव का आरोप, आरक्षित वर्ग संघ ने दी चरणबद्ध…

      जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

      April 10, 2026

      ठेले गुमटी व लघु व्यवसायिओं को बालकों ने थमाया नोटिस कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

      April 10, 2026

      शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा,माता-पिता ने नाम रखा ‘शिवाय’

      April 10, 2026
      Contact Us
      Contact Us

      Ramesh Verma
      Owner

      📍 Address:
      372, ITI Rampur Basti
      Korba, Chhattisgarh, India – 495677

      📞 Mobile:
      9144488800
      9685187361

      📧 Email:
      khabarurja.com@gmail.com

      Categories
      • Blog (54)
      • कोरबा (2,711)
      • छत्तीसगढ़ (161)
      • दुनिया (25)
      • देश (50)
      • मनोरंजन (25)
      post calendar
      April 2026
      M T W T F S S
       12345
      6789101112
      13141516171819
      20212223242526
      27282930  
      « Mar    
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms & Conditions
      • Contact Us
      © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.