सीजी ब्लड ग्रुप के एक वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया सालगिरह, जरूरतमंद लोगों को मिला लाभ

0 केक काटकर मनाई गई खुशियां
कोरबा, 1 वर्ष पूर्व मानिकपुर के युवाओ के द्वारा मोबाईल व्हाट्सएप में सीजी ब्लड ग्रुप बनाया गया जिसमें सैकड़ो युवाओं ने मिलकर काम करना प्रारंभ किया इसके साथ में मानिकपुर क्षेत्र के अलावा आसपास के युवाओं को जोड़ा गया जिसमें लगभग 500 से अधिक युवाओं ने इस ग्रुप में शामिल हुए सी जी ग्रुप को सैकड़ो लोगों ने फोन के माध्यम से संपर्क किया जिसमें लगभग 300 से अधिक लोगों को लाभ दिया गया इस ग्रुप का उद्देश्य है जरूरतमंद लोगों को इसका पूर्ण रूप से लाभ मिले
इस नेक कार्य के लिए वार्ड के पार्षद नारायण लाल कुर्रे के द्वारा एक वर्ष पूर्ण होने पर पर केक काटा खुशियां मनाया गया सालगिरह कार्यक्रम में मुख्य रूप से शशी राज ,सुकेश कुमार,अजीत एक्का, संतोष बघेल, सागर सोनवानी, जितेन्द्र रत्नाकार, अमर पटेल बंटी, विजय आनंद, पंचराम ,अनिल आनंद, विजय आदिले,हेम लाल टंडन ,सूरज डहारे ,कमलेश रात्रे,जीतराम यादव, शिवा, के अलावा ग्रुप के अन्य सदस्य उपस्थित थे
















