कोरबा, 26 जनवरी को लेकर सर्वमंगला पुलिस द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली है हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है इसी कड़ी में गणतंत्र दिवस को और यादगार बनाने के लिए सर्वमंगला चौकी प्रभारी द्वारा विशेष इंतेजाम किए गए हैं पूरे जिले में सर्वमंगला चौकी का नजारा अलग से दिखाई देता है इस वर्ष भी सर्वमंगला चौकी को झालर लाइट गुब्बारे व पाल लाइट से सजाया गया है जो दुल्हन की तरह दिख रहा है खासकर कुछ विशेष त्यौहार हो या फिर कोई विशेष अभियान हो सर्वमंगला चौकी प्रभारी द्वारा त्यौहार या अभियान को यादगार बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जाता है
सर्वमंगला पुलिस द्वारा भी इस पर्व को यादगार बनाने के लिए कई दिनों से कड़ी मशक्कत किया जा रहा है देर शाम सर्वमंगला पुलिस चौकी को रंगीन झालर लाइट और गुब्बारों से सजाया गया है जो रहागीरों के लिए एक बार फिर आकर्षण का केंद्र बन गया है आने जाने वाले लोग सेल्फी लेने के लिए भी चौकी पहुंच रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं वही इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी झालर व गुब्बारे और पाल लाइट से सजे चौकी को देखने के लिए पहुंच रहे हैं



