
रायपुर, विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। कई पूर्व नौकरशाह राजनीतिक पार्टियों का दामन थाम रहे हैं। इसी बीच पूर्व आईएएस जिनेविवा किंडो ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थामा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष उन्होंने कांग्रेस प्रवेश किया।
रायपुर दक्षिण विधानसभा के संकल्प शिविर के दौरान जिनिविवा किंडो ने कांग्रेस प्रवेश किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व ब्यूरोक्रेट को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। आपको बता दें कि जिनेविवा किंडो 2004 बैच की आईएएस रही हैं। वो राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर से आईएएस प्रमोट हुई थी।



