कोरबा,प्रतिवर्ष की भांति मां सरस्वती विद्या मंदिर बुंदेली-कसईपाली में वर्ष 2006 के वार्षिकोत्सव पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों,सामाजिक और माता बहनों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रेमचंद पटेल जी माननीय विधायक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती आरती नरेंद्र साहू समाज सेवक उपस्थित रहेंगे इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम के सरपंच नीतीश प्रताप सिंह,कमला देवी
जनपद सदस्य, साखाराम कश्यप -सरपंच ,रजनी सूर्यवशी -सचिव रूपसिंह विंध्यराज-पूर्व जनपद सदस्य,गीता देवी पूर्व सरपंच, धर्म सिंह, नेतराम यादव जी ,उमा बाई -सरपंच,शिवलाल सिंह कंवर सरपंच देवरी ,दिलेश कंवर सरपंच जवाली सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित होंगे । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति,लोक संस्कृति एवं सामाजिक संदेश से ओतप्रोत सांस्कृतिक विविध प्रस्तुतियां दी जाएगी जो दर्शकों को भाव विभोर करेगी। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के शिक्षक गण द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों ,विकास योजनाओं, कार्य प्रणाली एवं शिक्षा के स्तर को ग्राम वासियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा जिससे समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विश्वास को और अधिक मजबूती मिलेगी। विद्यालय प्रबंधन समिति ने क्षेत्र के समस्त गण मान्य नागरिकों अभिभावकों, ग्राम वासियों से सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है ।



