Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026

    कोरबा जिला जेल में 9 दिनों तक रहेगा भक्ति मय का माहौल, 22 बंदी रख रहे व्रत

    October 12, 2026

    कोरबा आ रहे हनुमान अंश के अभिनेता, रामलीला कार्यक्रम में होंगे शामिल

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»नगर निगम का बजट भारी बहुमत से हुआ पारित
    कोरबा

    नगर निगम का बजट भारी बहुमत से हुआ पारित

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMarch 25, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    • बजट सहित कुल 03 प्रस्ताव बहुमत से किये गये पारित
    • 05 प्रस्ताव सर्वसम्मति से किये गये पारित
    • 01 प्रस्ताव को रखा गया होल्ड पर
      कोरबा,नगर पालिक निगम के साधारण सम्मिलन में पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 एवं बजट वर्ष 2026-27 भारी बहुमत से पारित किया गया, इस पर केवल 04 सदस्यों ने हाथ उठाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसी प्रकार निगम के बजट सहित कुल 03 प्रस्ताव बहुमत से पास किये गये, जबकि 05 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुये, वहीं बुधवारी बाजार पुनर्विकास परियोजना संबंधी 01 प्रस्ताव फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।
      नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की विशिष्ट उपस्थिति में निगम के पं. जवाहरलाल नेहरू सभागार में निगम का साधारण सम्मिलन आयोजित किया गया। सम्मिलन के प्रारंभ में पार्षदों द्वारा पूछे गये प्रश्न एवं उनके उत्तर सदन के समक्ष रखे गये, वहीं साधारण सभा की इतिहास में पहली बार 30 मिनट का ध्यानाकर्षण का समय भी आरक्षित किया गया था, 05 सदस्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर सदन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, उन पर चर्चा हुई तथा उठाये गये प्रश्नों के उत्तर सदन में प्रस्तुत किये गये। आज सम्पन्न बैठक में सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजना की स्वीकृति की पुष्टि संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की स्वीकृति की पुष्टि संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से तथा मुख्यमंत्री पेंशन योजना की स्वीकृति की पुष्टि संबंधी प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया, वहीं एजेंडे के बिन्दु क्र. 06 में उल्लेखित बुधवारी बाजार पुनर्विकास परियोजना से जुडे़ प्रस्ताव को होल्ड पर रखा गया।
      इसी प्रकार डी.बी.एफ.ओ.टी. मोड पर पी.पी.पी. आधार पर कोरबा नगर निगम में मुड़ापार तालाब के डिजाईन, विकास, वित्त पोषण संचालन प्रबंधन और रखरखाव के लिये रियायतग्राही के चयन के लिये प्रस्ताव हेतु अनुरोध का प्रस्ताव बहुमत से पारित किया गया, वहीं डी.बी.ओ.टी. पी.पी.पी. माडल अंतर्गत 15 वर्ष की लाईसेंस अवधि के लिये ए.टी.एम./दैनिक उपयोग की दुकान व अन्य सुविधा के साथ-साथ संचालन व संधारण सहित वातानुकूलित बस क्यू.शेल्टर निर्माण संबंधी प्रस्ताव को भी बहुमत से पास किया गया। स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2026 के आयोजन हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से एवं नगरीय क्षेत्रों में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग सामाजिक प्रस्थिति के प्रमाणीकरण की नियम 2013 के तहत जाति प्रमाण पत्र जारी करने संबंधी प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से सदन द्वारा पारित किया गया।
      तत्पश्चात महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत द्वारा नगर पालिक निगम कोरबा के वित्तीय वर्ष 2025-26 का पुनरीक्षित बजट एवं वर्ष 2026-27 के अनुमानित आम बजट को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया, महापौर श्रीमती राजपूत ने सदन में अभिभाषण प्रस्तुत किया, बजट पर विस्तार से चर्चा हुई, सदन में तत्समय उपस्थित कुल सदस्यों में से 04 सदस्यों ने हाथ उठाकर बजट पर अपना विरोध दर्ज कराया, अंत में नगर पालिक निगम कोरबा का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 एवं बजट वर्ष 2026-27 भारी बहुमत के साथ पारित किया गया।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    October 12, 2026

    कोरबा जिला जेल में 9 दिनों तक रहेगा भक्ति मय का माहौल, 22 बंदी रख रहे व्रत

    October 12, 2026

    कोरबा आ रहे हनुमान अंश के अभिनेता, रामलीला कार्यक्रम में होंगे शामिल

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    माइंस में चल रही MP की स्टाफ बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 50 हजार का चालान वसूला

    By Ramesh VermaOctober 12, 20260

    बिना परमिट और छत्तीसगढ़ का मोटरयान कर जमा किए चल रहा था वाहन, सूचना मिलने…

    कोरबा जिला जेल में 9 दिनों तक रहेगा भक्ति मय का माहौल, 22 बंदी रख रहे व्रत

    October 12, 2026

    कोरबा आ रहे हनुमान अंश के अभिनेता, रामलीला कार्यक्रम में होंगे शामिल

    October 12, 2026

    सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित

    October 11, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,955)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.