0 विद्या की देवी मां सरस्वती की की गई पूजा अर्चना



कोरबा, पीजी कॉलेज के सामने संचालित ड्रीम इंडिया स्कूल में बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। ड्रीम इंडिया स्कूल के प्राचार्य मिनाक्षी जायसवाल एवं प्रभारी प्राचार्य सुनीता केवट द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजन किया गया। ड्रीम इंडिया स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई । छात्रों ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर ज्ञान और विद्या की कामना की। विद्यालय में पीले रंग के फूलों और गुब्बारों से सजावट की गई थी, जो बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या सुनीता केवट ने कहा कि बसंत पंचमी का त्योहार हमें ज्ञान, विद्या और कला के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन में ज्ञान और विद्या का प्रकाश फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी सुमिता सक्सेना, शिक्षिका परमिता देवांगन, खुशी बैरागी, मनीष शुक्ला, इला खलखो, प्रियंका, दीक्षा ,प्रतिमा भट्टाचार्य, मुस्कान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे



