कोरबा

जिला पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही कर एक सप्ताह में 59 कथित आरोपियों पर कसा शिकंजा

कोरबा,जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के कड़े दिशा-निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के तीनों अनुभागों में विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने कथित 24 वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 09 स्थायी वारंटी शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकरणों में कुल कथित 33 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी कथित आरोपी न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे।
पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई और फरार आरोपियों को पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस कार्यवाही अंतर्गत बीते एक सप्ताह के भीतर कुल कथित 59 आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा चुकी है।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध या अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button