कोरबा

जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रषिक्षण का आयोजन 23 फरवरी को

कोरबा ,आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 23 फरवरी को जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रषिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रषिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री मोहन सिंह कंवर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली एवं समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उपस्वास्थ्य केंद्र जनपद पंचायत पाली के लिए प्रषिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत पाली अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पाली के लिए प्रषिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button