Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»छत्तीसगढ़»गेवरारोड-रायपुर समेत 20 ट्रेनें कैंसिल, 3 सितंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, 4 दिन पहले भी 24 ट्रेनों को किया गया था कैंसिल
    छत्तीसगढ़

    गेवरारोड-रायपुर समेत 20 ट्रेनें कैंसिल, 3 सितंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां, 4 दिन पहले भी 24 ट्रेनों को किया गया था कैंसिल

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 23, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर, रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 20 ट्रेनों को फिर से कैंसिल कर दिया है। दोहरी और तीसरी रेल लाइन के साथ ही सुरक्षा और रखरखाव के बहाने पिछले दो महीने से ट्रेनों को लगातार कैंसिल करने का सिलसिला चल रहा है। इस बार डेवलपमेंट और मेंटेनेंस के बहाने आज से तीन सितंबर तक गाड़ियों को रद्द किया गया है। इसका असर रक्षाबंधन पर भाइयों और बहनों पर पड़ेगा ।

    देश भर के अलग-अलग जोन में चल रहे रेल लाइन के दोहरीकरण और अन्य मरम्मत कार्यों की वजह से लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें 30 अगस्त तक रद्द हैं। जो ट्रेनें रद्द हैं उस रूट से शहर आने या यहां से उस रूट पर जाने वालों को परेशानी हो सकती है। लोकल और पैसेंजर ट्रेनें जो 200 या 300 किलोमीटर के दायरे में चल रही है, उसमें भी ज्यादातर रद्द हैं। ट्रेनों के कैंसिलेशन के चलते लंबी दूरी के साथ ही लोकल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

    रेलवे ने 23 अगस्त से 3 सितंबर तक ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

    चार दिन पहले भी रेलवे ने ट्रेनों को किया था कैंसिल
    रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 24 ट्रेनों को चार दिन पहले भी कैंसिल किया था। बताया गया कि ईस्ट कोस्ट रेलवे के भुवनेश्वर-मंचेश्वर और संबलपुर रेलवे स्टेशन के बीच काम होगा। जिसके कारण 19 से 30 अगस्त तक गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। यह ट्रेनें अभी शुरू नहीं हुई है कि रेलवे ने एक बार फिर से 20 ट्रेनों को कैंसिल करने का आदेश जारी कर दिया है। इसी बीच रक्षाबंधन भी है। लिहाजा यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था की भी कोई जानकारी नहीं दी है।

    दो सितंबर तक ये गाड़ियां रद्द

    08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08739 शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08701 रायपुर- दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08702 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
    07805 गोंदिया- कंटगी डेमू पैसेंजर स्पेशल
    07806 कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल
    07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल
    08714 इतवारी- बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08715 बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08806 गोंदिया-वड़सा मेमू पैसेंजर स्पेशल
    तीन सितंबर तक रद्द रहेंगी ट्रेनें

    08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल
    07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल
    08808 वड़सा-चान्दा फोर्ट मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08805 चान्दा फोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08723 डोगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल
    08724 गोंदिया – रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    पदोन्नत निरीक्षक कृष्णा साहू की वर्दी में कमिश्नर ने लगाए थ्री स्टार,राजधानी में दी ज्वाईनिंग

    August 2, 2026

    अंबिकापुर के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 अपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    July 15, 2026

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब रु5 लाख करोड़ का योगदान दिया

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    By Ramesh VermaAugust 24, 20260

    कोरबा,छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की कहानी में कुछ संस्थानों का योगदान केवल उनके उत्पादन आंकड़ों…

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 23, 2026

    शोक समाचार : सहदेव पाल का निधन, कल अन्त्येष्टि

    August 21, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,898)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.