कोरबा
गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या यातायात थाना को झालर लाइटों से सजाया गया, देखिए वीडियो

कोरबा,देश के 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। जिले के सभी प्रमुख शासकीय भवनों एवं संस्थानों को आकर्षक विद्युत सज्जा से रोशन किया गया। इसी क्रम में यातायात थाना को विशेष रूप से झालर लाइट सजाया गया, जो आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बगल में स्थित यातायात थाना की भव्य और रंग-बिरंगी रोशनी दूर से ही लोगों का ध्यान खींच रही थी। तिरंगे के रंगों में सजी थाना , झालरों लाइट से पूरी तरह जगमगा उठी।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सजावट न केवल राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को बढ़ाती है, बल्कि पुलिस और प्रशासन के प्रति सकारात्मक संदेश भी देती है।
















