Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, टीपी नगर चौक पर फूंका प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला

    July 11, 2026

    मोबाइल गेम अब गांव गांव की गलियों में भी पहुॅची – बच्चों की भविष्य के लिए गंभीर चुनौती

    July 11, 2026

    बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन

    July 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»छत्तीसगढ़»कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची छह सितंबर को होगी जारी,इन्‍हें मिल सकता है मौका
    छत्तीसगढ़

    कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची छह सितंबर को होगी जारी,इन्‍हें मिल सकता है मौका

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 20, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर,कांग्रेस की पालिटिकल अफेयर कमेटी और पर्यवेक्षकों की बैठक में मिशन 2013 के लिए 75 पार का लक्ष्य तय किया गया। राजीव भवन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, पालिटिकल अफेयर कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा, स्क्रिनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में हुई बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया।
    बैठक में तय किया गया कि पहली सूची में 27 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा छह सितंबर को होगी। इसमें उन सीटों पर प्रत्याशी बनाया जाएगा, जिनकी जीतने की गारंटी है। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो वेणुगोपाल ने साफ-साफ कहा है कि हमें किसी भी कीमत पर 75 सीट पर जीत दर्ज करनी है। पार्टी के नेता आत्म विश्वास में रहें, लेकिन अति आत्मविश्वास में न रहें।

    किसी गुट या नेता के करीबी होने की जगह सिर्फ जीतने वालों को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा। वर्तमान विधायकों के सीट बदलने पर भी रोक लगा दी गई है। वेणुगोपाल ने सख्त लहजे में कहा कि जो विधायक सीट बदलने की बात करते हैं, उसकी टिकट काट दी जाए। किसी भी हाल में वर्तमान विधायकों की सीट नहीं बदली जाएगी। प्रदेश में करीब आठ विधायक और दो मंत्री अपनी सीट बदलने के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे में वेणुगोपाल की सख्ती के बाद उनकी उम्मीद धाराशाही होती नजर आ रही है।

    करीब साढ़े तीन घंटे चली बैठक में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है 75 सीट पर जीत। छत्तीसगढ़ में हमारे इस टारगेट को लेकर हमने चिंतन किया, प्लान किया, हम जीतेंगे। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भी कहा कि हर रिपोर्ट में हमें 75 प्लस सीटें मिल रही है। भले ही वह रिपोर्ट विपक्ष की हो और वह इस तथ्य को छिपा रहे हों।दो सितंबर को राहुल गांधी तो आठ सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दौरा है। राहुल गांधी रायपुर में युवा सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे किसानों के लिए आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे। इससे पहले खरगे का 21 अगस्त को महासमुंद में कार्यक्रम होना था, जो रद हो गया है।

    0 जिला स्तर पर एक से तीन नामों का भेजेंगे पैनल

    उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि ब्लाक कांग्रेस की तरफ से एक से पांच सदस्यों का पैनल जिला कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी एक से तीन दावेदारों का पैनल तैयार करके प्रदेश चुनाव समिति को भेजेगी। 26 अगस्त तक ब्लाक कमेटी सभी आवेदनों को जिला कांग्रेस को देगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब रु5 लाख करोड़ का योगदान दिया

    June 25, 2026

    वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

    June 17, 2026

    खबर ऊर्जा ब्रेकिंग न्यूज़ : गृह मंत्री कानून व्यवस्था की ले रहे थे समीक्षा बैठक इधर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक हुए लूट के शिकार

    May 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, टीपी नगर चौक पर फूंका प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला

    By Ramesh VermaJuly 11, 20260

    कोरबा ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल…

    मोबाइल गेम अब गांव गांव की गलियों में भी पहुॅची – बच्चों की भविष्य के लिए गंभीर चुनौती

    July 11, 2026

    बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन

    July 10, 2026

    1 किलो में 250 ग्राम कम मछली देकर ग्राहकों को लगा रहे चूना, नापतोल विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल, देखिए वीडियो

    July 10, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,832)
    • छत्तीसगढ़ (166)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.