Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

    August 12, 2026

    उल्टे तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर उठे सवाल

    August 12, 2026

    शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में हरेली की धूम, छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व हरेली उत्साह के साथ मनाया गया

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»कनकी में आज फिर रहेगा असामाजिक तत्वाें का आतंक, श्रृद्धालु भयभीत
    कोरबा

    कनकी में आज फिर रहेगा असामाजिक तत्वाें का आतंक, श्रृद्धालु भयभीत

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 30, 2023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    0 हर सावन साेमवार के माैके पर रविवार की रात से साेमवार की शाम तक असामाजिक तत्व मचाते हैं आतंक, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था मंदिर परिसर तक सिमटी, मार्ग पर श्रृद्धालुओ के साथ हाेती है मारपीट व छेड़छाड़, पिछले सप्ताह हुई थी हमला व लूटपाट की घटना

    काेरबा, सावन के महिने में जिले में आस्था का मुख्य केंद्र उरगा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले कनकी गांव का कनकेश्वर धाम हाेता है। जहां काेरबा जिले ही नहीं वरन आसपास के जिलाें से भी बड़ी संख्या में लाेग भगवान शिव काे जल चढ़ाने पहुंचते हैं। रविवार की रात से ही कनकी में श्रृद्धालुओ के पहुंचने का दाैर शुरू हाेता है जाे साेमवार की शाम तक जारी रहता है। श्रृद्धालुओ की आड़ में असामाजिक तत्व या कहे बदमाश युवक भी कनकी पहुंचते हैं। जाे गांजा-भांग व शराब के नशे में धुत्त रहते हैं। रास्तेभर वे हंगामा करते हुए पहुंचते हैं। पैदल चल रहे श्रृद्धालुओ के बीच से फर्राटे भरते हुए दाेपहिया वाहनाें में गुजरते हुए गाली-गलाैच करते एवं हंगामा मचाते हैं। प्रेशर हॉर्न का भी जमकर इस्तेमाल किया जाता है। महिला श्रृद्धालुओ काे देखकर छिंटाकशी व छेड़छाड़ भी की जाती है। रास्ते में पड़ने वाले तरदा व कनकी के पेट्राेल पंप में भी जमकर उत्पात मचाया जाता है। पूर्व में तोड़फोड़ भी हो चुकी है। वहीं कनकी में पहुंचने के बाद वहां लाेगाें से मारपीट व लूटपाट भी की जाती है। कनकी में भीड़ की अपेक्षा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ऊँट के मुंह में जीरा की तरह हाेती है। गिनती के पुलिस जवान मंदिर परिसर की व्यवस्था संभालने में लगे रहते हैं। तरदा से कनकी के बीच सड़क पर पेट्राेलिंग भी नहीं हाेती है। जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठाते हैं। पिछले सावन साेमवार काे युवकाें के एक गिराेह ने कटघाेरा से पहुंचे श्रृद्धालु पर हमला कर मारपीट करते हुए लूटपाट की थी। इसके बावजूद इस सावन साेमवार के लिए रविवार की रात कनकी में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई है। पुलिस व प्रशासन काे इस संबंध में गंभीरता दिखाते हुए सावन साेमवार के माैके पर कनकी में पुलिस जवानाें की ड्यूटी के साथ ही वहां पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर सर्वमंगला मंदिर से तरदा हाेते हुए कनकी तक पुलिस पेट्राेलिंग भी बढ़ानी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

    August 12, 2026

    उल्टे तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर उठे सवाल

    August 12, 2026

    शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में हरेली की धूम, छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व हरेली उत्साह के साथ मनाया गया

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

    By Ramesh VermaAugust 12, 20260

    तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश कोरबा…

    उल्टे तिरंगे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर उठे सवाल

    August 12, 2026

    शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में हरेली की धूम, छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व हरेली उत्साह के साथ मनाया गया

    August 12, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल : मरीज की हालत थी बेहद गंभीर, बचाने के लिए किए गए हर संभव प्रयास

    August 10, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,878)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.