0 सब इंस्पेक्टर को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित
कोरबा , जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक ने उसे निलंबित कर दिया। उन पर महिला ने घर जाकर आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप लगाया गया हैं।
उक्त समस्त जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर के द्वारा अधिकृत रूप से दी गयी हैं।



