कोरबा
अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रेलर एक की मौत

कोरबा,कोरबा-पश्चिम में हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ापार मेन रोड बाजार के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 3 बजे बलौदा की तरफ से आ रहा एक ट्रैलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर एक घर में घुस गया। इस हादसे में एक महिला की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई है। सूचना पर पुलिस पहुंच आगे की कार्यवाही कर रही हैं।















