कोरबा

अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, जाम की स्थिति निर्मित, राहगीर परेशान


0 चालकों की मनमानी थमने का नहीं ले रहे नाम
कोरबा , कोरबा-कुसमुंडा मार्ग पर भारी वाहनों चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे इस मार्ग पर आए दिन जाम लग रहा है। जाम के बीच सर्वमंगला चौक से महज कुछ दूरी पर कोयले से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे राहगीरों की परेशानी और बढ़ गयी।
ऐसा लगता हैं की बरमपुर मोड़ से सर्वमंगला चौक तक भारी वाहन चालक एक नया ट्रांसपोर्ट नगर बसा चुके हैं। ऐसे में चार पहिया एवं दोपहिया वाहन चालक हर दिन यहां पर जाम में फंस रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरमपुर से लेकर सर्वमंगला चौक तक एक ओर की सड़क पर एक तरफा 3 लाइन लगा कर भारी वाहन 24 घंटे खड़े रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ भी ट्रेलर लाइन लगा कर खड़े हो रहे हैं। कुछ कोयला दलाल यहां ट्रकों को खड़ा करा कर बिल्टी, गेट पास बनवाते हैं। वहीं कुछ तिरपाल लगवा कर सील मोहर भी लगवाते रहते हैं। ऐसे में कई घंटों तक ट्रक सड़कों पर खड़े रहते हैं, जिससे आम लोगों को सड़क से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। इन सबके बीच एक ट्रेलर के पलट जाने से परेशानी और बढ़ गयी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने कहा कि अच्छा हुआ जो हुआ, क्योंकि ट्रेलर चालक बहुत मनमानी करते हैं। इस सड़क पर लगातार हादसे हो रहे हैं। प्रशासन भी अनजान बना हुआ है।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button