कोरबा

अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा , सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने जानकारी दी है कि भारतीय सेना में भर्ती हेतु अग्निवीर भर्ती की अधिसूचना 13 फरवरी को जारी कर दी गई है, जो भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट wwwwww.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से प्रारंभ हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित की गई है। इस अधिसूचना के तहत अग्निवीर पुरुष (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमेन दसवीं पास, ट्रेडमेन आठवीं पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन जुलाई/अगस्त 2026 में प्रस्तावित है।
उम्मीदवार किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 और 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन की संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित होती है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार के दलालों या बिचौलियों से सावधान रहें और स्वयं को भ्रमित न होने दें।

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

Related Articles

Back to top button