Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    बाथरूम में धुल रहे थे होटल के बर्तन! वायरल वीडियो के बाद न्यू दिल्ली स्वीट्स पर कार्रवाई की तैयारी, देखिए वीडियो

    October 3, 2026

    लोकतंत्र की मज़बूती और मतदाता जागरूकता के लिए 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के बीएलओ का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC प्रशिक्षण संपन्न

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»स्काउटिंग युवाओं को देश का उपयोगी नागरिक बना रही : नानजी पटेल
    कोरबा

    स्काउटिंग युवाओं को देश का उपयोगी नागरिक बना रही : नानजी पटेल

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaNovember 7, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्थापना दिवस मनाया गया

      कोरबा, 7 नवम्बर को जिले में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 74वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान सशक्त युवा विकसित भारत का संकल्प लिया गया।

      स्थापना दिवस का जिला स्तरीय समारोह का आयोजन शहर के बुधवारी स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सरस्वती शिक्षा समिति के अध्यक्ष नानजी भाई पटेल रहे। उन्होंने उपस्थित स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स से आह्वान किया कि वे देश का नाम और देश का झण्डा कभी झुकने नहीं दें। श्री पटेल ने कहा कि स्काउटिंग से जुड़ने के बाद युवा विभिन्न प्रशिक्षणों और कार्यक्रमों के माध्यम से देश का उपयोगी नागरिक बन रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आयुक्त (स्काउट) तामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि स्काउट्स, गाइड्स सेवा कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। समारोह को सरस्वती स्कूल के प्राचार्य राजकुमार देवांगन, जिला आयुक्त (रोवर) एवं प्राचार्य डा. संजय गुप्ता ने भी अपनी बात रखी। सीनियर रेंजर अंजली तिवारी ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के गठन तथा गाइड याशिका साहू ने स्काउट आंदोलन के इतिहास की जानकारी दी। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने स्वागत उद्बोधन देते हुए स्थापना दिवस के 75वें वर्ष में प्रवेश के दौरान होने वाले कार्यक्रमों और जिले की गतिविधियों की जानकारी दी। श्री शेख ने 2025 में छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी, प्रथम वर्ल्ड गाइड जम्बूरी से भी अवगत कराया। जिला सचिव भरत सिंह वर्मा, जिला संयुक्त सचिव रेखारानी लाल, डीटीसी (गाइड) गनेशी सोनकर भी मंचासीन रहीं। जांजगीर चांपा की डीओसी (गाइड) उत्तरा मानिकपुरी की भी उपस्थिति रही। समारोह का संचालन गाइड केप्टिन पुष्पा शांडिल्य एवं डीओसी (स्काउट) डीगम्बर सिंह कौशिक ने संयुक्त रूप से किया। इसके पूर्व समारोह की शुरुआत स्काउट ध्वजारोहण, प्रार्थना और लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। समारोह के दौरान सनराइज स्कूल, लिटिल लैंप स्कूल की गाइड्स ने लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स ने नशामुक्त समाज पर केन्द्रीत नाटक प्रस्तुत किया। अतिथियों के हाथों नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहयोग करने वाले स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं लीडर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Ramesh Verma
      Ramesh Verma

      Mob. 9144488800, 9685187361

      Related Posts

      बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

      October 6, 2026

      बाथरूम में धुल रहे थे होटल के बर्तन! वायरल वीडियो के बाद न्यू दिल्ली स्वीट्स पर कार्रवाई की तैयारी, देखिए वीडियो

      October 3, 2026

      लोकतंत्र की मज़बूती और मतदाता जागरूकता के लिए 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के बीएलओ का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC प्रशिक्षण संपन्न

      October 2, 2026
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Instagram
      • YouTube
      • WhatsApp
      Don't Miss
      कोरबा

      बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

      By Ramesh VermaOctober 6, 20260

      कोरबा,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ की मदद से वर्ष भर…

      बाथरूम में धुल रहे थे होटल के बर्तन! वायरल वीडियो के बाद न्यू दिल्ली स्वीट्स पर कार्रवाई की तैयारी, देखिए वीडियो

      October 3, 2026

      लोकतंत्र की मज़बूती और मतदाता जागरूकता के लिए 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के बीएलओ का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC प्रशिक्षण संपन्न

      October 2, 2026

      तिलक भवन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन

      October 2, 2026
      Contact Us
      Contact Us

      Ramesh Verma
      Owner

      📍 Address:
      372, ITI Rampur Basti
      Korba, Chhattisgarh, India – 495677

      📞 Mobile:
      9144488800
      9685187361

      📧 Email:
      [email protected]

      Categories
      • Blog (55)
      • कोरबा (2,950)
      • छत्तीसगढ़ (169)
      • दुनिया (28)
      • देश (50)
      • मनोरंजन (25)
      post calendar
      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    
      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
      • About Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      • Terms & Conditions
      • Contact Us
      © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.