Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    कोरबा जिला जेल में 9 दिनों तक रहेगा भक्ति मय का माहौल, 22 बंदी रख रहे व्रत

    October 12, 2026

    कोरबा आ रहे हनुमान अंश के अभिनेता, रामलीला कार्यक्रम में होंगे शामिल

    October 12, 2026

    सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»शक्तिपीठ कोरबा में पांच दिवसी विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस का रंगारंग कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल
    कोरबा

    शक्तिपीठ कोरबा में पांच दिवसी विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस का रंगारंग कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaAugust 12, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 पांच दिवसी कार्यक्रम में कबड्डी, तीरंदाजी, सांस्कृतिक, फैशन चिकित्सा शिविर सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित

    कोरबा ,11अगस्त को विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में पांच दिवसीय विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस का रंगारंग समापन हुआ। उपरोक्त पांच दिवसीय कार्यक्रम में आदिवासियों के गौरवपूर्ण इतिहास कबड्डी, तीरंदाजी प्रतियोगिता सहित कई अन्य पारंपरिक खेलकूद कराए गए। इसी क्रम में आदिवासी सांस्कृतिक चेतन को और आगे बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिता, राष्ट्रीय आदिवासी परिधान फैशन शो एवं विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर सुदूर वनांचल ग्राम में 15 चिकित्सा विशेषज्ञों के द्वारा ग्रामीणों की जांच कर निःशुल्क दवाई वितरण किया गया। अंतिम दिवस सभी प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
    उक्त गौरवशाली दिवस पर बतौर अतिथि तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम विधायक एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं पार्षद मुकेश राठौर, एम एल मरावी उपस्थित रहे। उपरोक्त अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्यता को देखकर जयसिंह अग्रवाल एवं पूरे अतिथि अपने आप को रोक नहीं पाए और मंच में जमकर मांदर की थाप थिरकने लगे। यह अद्भुत दृश्य देखकर भारी संख्या में उपस्थित जन समूह को रोमांचित कर गया। भिन्न-भिन्न तरह के आदिवासी वेशभूषा में अलग-अलग राज्यों के परिधान फैशन शो का नजारा रोमांचित कर देने वाला क्षण था। कार्यक्रम में अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया। इसी क्रम में शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक पहचान बनाने में सफल रहा। आदिवासी समाज हमारे देश के विकास का मेरुदंड है। इसीलिए पूरे दुनिया में आदिवासी संस्कृति विश्व संस्कृति की जननी है, यह कहा जाता है।
    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया एवं विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। आदिवासी शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान ने शक्तिपीठ में निर्माण कार्य में उनके योगदान जिसमें उन्होंने विशाल 50 लाख के डोम निर्माण, दो मंजिला 10 कमरों का भवन निर्माण करवाया उसके लिए धन्यवाद प्रेषित किया साथ में मंत्री लखन देवांगन जो कार्यक्रम में किसी कारणवश पहुंच नहीं पाए। उन्होंने दूरभाष पर जन समूह को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामना प्रेषित की और उन्होंने 50 लाख के निर्माण कार्य कराए । जिसमें बाउंड्री वॉल, पेवर ब्लॉक, नाली निर्माण, एवं प्रकाश व्यवस्था, कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
    अंत में रघुवीर सिंह मार्को के द्वारा पूरे कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका कार्यक्रम के अध्यक्ष बी एस पैंकरा, कार्यक्रम के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज, उपाध्यक्ष बीएम धुर्वे, श्रीमती सुमन मिंत्रा नेताम, विक्रम सिंह कंवर, महासचिव एमपी सिंह तंवर, कार्यकारी अध्यक्ष गंगा सिंह कंवर, सांस्कृतिक प्रमुख रूपेंद्र सिंह पैंकरा, कार्यक्रम कोषाध्यक्ष लव कुमार मांझी, क्रीड़ा प्रभारी, प्रवीण पालिया, हीरा सिदार, धर्मेंद्र ध्रुव, संगठन प्रमुख रमेश सिरका कार्यक्रम मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ सलाहकार सुभाष चंद्र भगत, गेंदलाल सिदार सहित जंगों रायतार मातृ शक्ति संघ के श्रीमती कृष्णा राजेश मांझी, श्रीमती रमा राज माधुरी ध्रुव सहित महिला मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों की भूमिका सहित शंभू शक्ति सेवा के जिला अध्यक्ष सरजू सारोठिया एवं उनके साथी महिला प्रकोष्ठ शंभू शक्ति सेना के सुनीता सिरका एवं शंभू शक्ति सेवा के विधि सलाहकार हाईकोर्ट वकील सुश्री संध्या पनिका के रहा। कार्यक्रम का संचालन शक्तिपीठ के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राज ने किया एवं उपस्थित जन समूह अतिथियों का आभार कार्यक्रम के अध्यक्ष बी एस पैंकरा ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    कोरबा जिला जेल में 9 दिनों तक रहेगा भक्ति मय का माहौल, 22 बंदी रख रहे व्रत

    October 12, 2026

    कोरबा आ रहे हनुमान अंश के अभिनेता, रामलीला कार्यक्रम में होंगे शामिल

    October 12, 2026

    सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    कोरबा जिला जेल में 9 दिनों तक रहेगा भक्ति मय का माहौल, 22 बंदी रख रहे व्रत

    By Ramesh VermaOctober 12, 20260

    0 19 पुरुष और 3 महिलाओं ने लिया उपवास का संकल्प, डॉक्टर की जांच के…

    कोरबा आ रहे हनुमान अंश के अभिनेता, रामलीला कार्यक्रम में होंगे शामिल

    October 12, 2026

    सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित

    October 11, 2026

    निर्माणाधीन सड़क से उखड़ रही गिट्टी, कांग्रेस ने झाड़ू लगाकर खोली निगम के घटिया निर्माण की पोल!

    October 10, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,954)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.