कोरबा,कांग्रेस युवा नेता सुनील निर्मलकर ने देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है, जिससे छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
सुनील निर्मलकर ने आरोप लगाया कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की नीतियां अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में सरकार विफल रही है और शिक्षा व्यवस्था में कई खामियां सामने आ रही हैं। इसके कारण छात्रों और अभिभावकों में निराशा का माहौल है। देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने बेटी को अमेरिका में पढ़ा रहे हैं भारत के शिक्षा व्यवस्था इतनी खराब हो गई है कि शिक्षा मंत्री भी अपने बेटी को बाहर पढ़lने को को मजबूर है शिक्षा के लिए दिल्ली के जंतर मंतर में विरोध कर रहे छात्रों के ऊपर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया जा रहा है
कांग्रेस युवा नेता ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।




