Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    बाथरूम में धुल रहे थे होटल के बर्तन! वायरल वीडियो के बाद न्यू दिल्ली स्वीट्स पर कार्रवाई की तैयारी, देखिए वीडियो

    October 3, 2026

    लोकतंत्र की मज़बूती और मतदाता जागरूकता के लिए 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के बीएलओ का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC प्रशिक्षण संपन्न

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»माँ की स्मृति में मरीजों की सेवा का बीड़ा उठाया डॉ. प्रिंस जैन ने, यह मां के प्रति सच्चा सम्मान: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
    कोरबा

    माँ की स्मृति में मरीजों की सेवा का बीड़ा उठाया डॉ. प्रिंस जैन ने, यह मां के प्रति सच्चा सम्मान: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 20, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ○ एमजेएम हॉस्पिटल का उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया उद्घाटन
    ○ शहर को मिला अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल

    कोरबा,शहर और जिले की जनता को अपना ‘एम्स’ जैसा पहला किफायती और हाईटेक हॉस्पिटल मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल मिल गया है। एमजेएम हॉस्पिटल का रविवार को भव्य उद्घाटन पूज्य गुरुमाता 105 आर्यिका श्री अखंडमती माताजी एवं अभेदमती माताजी के पावन सान्निध्य में, मुख्य अतिथि अरुण साव (उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) ने किया। समारोह की अध्यक्षता लखनलाल देवांगन (वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री) ने की। विशिष्ट अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत (महापौर, नगर पालिक निगम, कोरबा) रहीं।

    नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित हॉस्पिटल के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृतिचिह्न देकर सम्मान किया गया।

    फीता काटकर शुभारंभ के उपरांत उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह दिन कोरबा के लिए ऐतिहासिक और यादगार है। डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन और डॉ. आकांक्षा जैन जैसे नाम ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना काल में जान की परवाह किए बिना रात-रात भर मरीजों की सेवा की। “नर सेवा ही नारायण सेवा है” — इस भावना को जीते हुए, उन्होंने अपनी माता मीना जैन की स्मृति में यह सर्वसुविधायुक्त अस्पताल जनसेवा हेतु समर्पित किया है।

    श्री साव ने कहा कि मां के प्रति इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है कि बेटा हजारों-लाखों लोगों की सेवा का बीड़ा उठाकर ऐसा अस्पताल खोले। हमारी सरकार बनने के बाद कोरबा के विधायक लखनलाल देवांगन सेवा भाव से काम कर रहे हैं। कोरोना काल में डॉक्टरों ने जो सेवा दी, उसे देखते हुए सरकार ने अस्पतालों को उद्योग का दर्जा दिया ताकि उन्हें सरकारी सुविधाएं और रियायतें मिल सकें।

    डॉ. जैन परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माता सर्वमंगला का आशीर्वाद इस अस्पताल और परिवार पर बना रहे और यह जनसेवा का मिशन आगे बढ़ाता रहे।

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, व चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन, डॉ. निखिल जैन, डॉ. शेफाली जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    किफायती दर पर उपचार और दवा की सुविधा

    उद्घाटन के पश्चात उपमुख्यमंत्री अरुण साव व अन्य अतिथियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि यहां मरीजों को मेडिकल में 10%, आईपीडी में 10% तक की छूट के साथ स्पेशल ट्रीटमेंट और फुल बॉडी चेकअप की सुविधा दी जाएगी।

    गुणवत्तापूर्ण इलाज, खर्च में राहत

    डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल उनका सपना रहा है – एक ऐसा अस्पताल जहां इलाज की गुणवत्ता हो और आम आदमी को खर्च में राहत भी मिले। यह मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कोरबा का सबसे भरोसेमंद और किफायती अस्पताल बनने जा रहा है।

    हाईटेक पैथोलॉजी लैब और आधुनिक मशीनें

    डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि एमजेएम हॉस्पिटल की खासियत यह है कि रायपुर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं अब कोरबा में आधे से भी कम खर्च में मिलेंगी।
    यह हॉस्पिटल एक ही छत के नीचे निम्न सुविधाएं प्रदान करेगा :

    100 बेड

    22 बेड आईसीयू

    5 बेड एनआईसीयू

    मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर

    24 घंटे इमरजेंसी

    सोनोग्राफी, एक्सरे, सीटी स्कैन

    हाईटेक पैथोलॉजी लैब

    कोरबा की जनता को समर्पित स्वास्थ्य मिशन

    24×7 इलाज की सुविधा

    नॉर्मल व ऑपरेशन डिलीवरी, महिला चिकित्सा सेवाएं

    ईको, टीएमटी, हार्ट अटैक यूनिट, फिजियोथेरेपी

    फार्मेसी, कार्डियक एम्बुलेंस, प्राइवेट/सेमी प्राइवेट रूम

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    बाथरूम में धुल रहे थे होटल के बर्तन! वायरल वीडियो के बाद न्यू दिल्ली स्वीट्स पर कार्रवाई की तैयारी, देखिए वीडियो

    October 3, 2026

    लोकतंत्र की मज़बूती और मतदाता जागरूकता के लिए 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के बीएलओ का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC प्रशिक्षण संपन्न

    October 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    By Ramesh VermaOctober 6, 20260

    कोरबा,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ की मदद से वर्ष भर…

    बाथरूम में धुल रहे थे होटल के बर्तन! वायरल वीडियो के बाद न्यू दिल्ली स्वीट्स पर कार्रवाई की तैयारी, देखिए वीडियो

    October 3, 2026

    लोकतंत्र की मज़बूती और मतदाता जागरूकता के लिए 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के बीएलओ का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC प्रशिक्षण संपन्न

    October 2, 2026

    तिलक भवन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन

    October 2, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,950)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.