Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन

    July 10, 2026

    1 किलो में 250 ग्राम कम मछली देकर ग्राहकों को लगा रहे चूना, नापतोल विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल, देखिए वीडियो

    July 10, 2026

    पानी में डूबने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, डेंगू नाला में मिला शव

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»डाक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद शासकीय संस्थाओं में सेवा जरूर देंः कलेक्टर
    कोरबा

    डाक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद शासकीय संस्थाओं में सेवा जरूर देंः कलेक्टर

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMarch 2, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए कलेक्टर

    0 फाइन आर्ट के विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरूस्कार देकर किया सम्मानित

    कोरबा ,स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में उमंग 2025 वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर श्री अजीत वसंत मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कलेक्टर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा शासकीय संस्थाओं में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में महाविद्यालय में विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में आधारभूत ढाँचा में सुधार करने तथा मानव संसाधनों की कमियों को दूर करने हेतु डीएमएफ से राशि की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर ने कहा कि चिकित्सा का कार्य सेवा से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आप मरीजों का बेहतर उपचार कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन अवश्य करें। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि जिस तरह आप मेडिकल कॉलेज में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उसी तरह आप शासकीय संस्थाओं में रहकर सेवाएं भी दें। कलेक्टर ने वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने फाइन आर्ट का शुभारंभ किया और विजेता रहे विद्यार्थियां को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया।
    कार्यक्रम में महाविद्यालय के डीन डॉ.के.के. सहारे ने कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कलेक्टर द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा के उन्नयन एवं विकास हेतु डी.एम.एफ एवं सी.एस.आर मद से लगभग 60-70 करोड़ रूपए सहयोग किया गया है। चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में मरीजो के हित के लिये भविष्य में सी.टी.स्केन मशीन एवं एम. आर. आई मशीन की सुविधा हेतु उचित कार्यावाही किया जा रहा है। जिससे की मरीजो बाहर न जाना पडे़। इस अवसर पर डॉ.गोपाल सिंह कंवर, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक, तथा फाइन आर्ट के अध्यक्ष डॉ.आदित्य सिसोदिया एवं डॉ. अरुणिका सिसोदिया एवं अन्य चिकित्सा शिक्षक तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन

    July 10, 2026

    1 किलो में 250 ग्राम कम मछली देकर ग्राहकों को लगा रहे चूना, नापतोल विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल, देखिए वीडियो

    July 10, 2026

    पानी में डूबने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, डेंगू नाला में मिला शव

    July 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन

    By Ramesh VermaJuly 10, 20260

    कोरबा,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सोनपुरी ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन के लोकार्पण एवं…

    1 किलो में 250 ग्राम कम मछली देकर ग्राहकों को लगा रहे चूना, नापतोल विभाग की निष्क्रियता पर उठे सवाल, देखिए वीडियो

    July 10, 2026

    पानी में डूबने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, डेंगू नाला में मिला शव

    July 9, 2026

    बारिश के बाद खेत की जुताई के दौरान में ट्रैक्टर फसा

    July 9, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,830)
    • छत्तीसगढ़ (166)
    • दुनिया (26)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.