Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    बाथरूम में धुल रहे थे होटल के बर्तन! वायरल वीडियो के बाद न्यू दिल्ली स्वीट्स पर कार्रवाई की तैयारी, देखिए वीडियो

    October 3, 2026

    लोकतंत्र की मज़बूती और मतदाता जागरूकता के लिए 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के बीएलओ का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC प्रशिक्षण संपन्न

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»टीपी नगर कांग्रेस कार्यालय में मंडल सेक्टर वार्ड एवं बूथ कमेटी बनाने के लिए बैठक  आयोजित, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
    कोरबा

    टीपी नगर कांग्रेस कार्यालय में मंडल सेक्टर वार्ड एवं बूथ कमेटी बनाने के लिए बैठक  आयोजित, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 28, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा ,कोरबा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठन ब्लॉक प्रभारी सुधीर जैन ने मंडल, सेक्टर, वार्ड एवं बूथ कमेटी बनाने के लिए संगठनात्मक बैठक लिया । जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में कोरबा ब्लॉक अंतर्गत वार्ड क्र.1 से वार्ड क्र.37 तक के कांग्रेसजनों के साथ बैठक आयोजित किया गया । बैठक में पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, जोन, वार्ड एवं बूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया ।
    बैठक में कांग्रेस के संगठन ब्लॉक प्रभारी सुधीर जैन ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा बूथ, वार्ड, जोन, सेक्टर एवं मण्डल कांग्रेस कमेटी के संगठन के मजबूती को लेकर अपने विचार व्यक्त किया । श्री जैन ने कहा कि आज हमें कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस के विचारधारा के तहत् ऐसे लोंगो को कांग्रेस संगठन में जोड़ना होगा । जिससे विरोधी ताकतों से हर स्तर पर सामना किया जा सके । श्री जैन ने कहा कि कोई भी कमेटी ऐसे बनाएं जिससे कांग्रेस संगठन के विचारधारा एवं कार्यकर्ताओं का मान सम्मान एवं स्वाभिमान में कमी न आ पाए । ब्लॉक प्रभारी ने बूथ, वार्ड, सेक्टर एवं मंडल अध्यक्षों के चयन हेतु दिशा निर्देश देते हुए सुझाव आमंत्रित किया और आने वाले समय में एकजूट होकर कांग्रेस को जन – जन की आवाज बनाने का आव्हान किया । पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि यह एक विचारधारा है जो गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और शोषित वर्ग के हक के लिए आवाज उठाता है । यह वह विचार है जिसने हमें आजादी दिलाई सविंधान दिया और देश के विकास की राह पर अग्रसर किया ।
    कोरबा ब्लॉक प्रभारी सुधीर जैन ने उपस्थितजनों से सुझाव लेकर कोरबा ब्लॉक के 37 वार्डों को 4 मण्डल में विभाजित किया । जिसमें सीतामणी मण्डल में वार्ड क्र.5 से वार्ड क्र. 14 तक को शामिल किया गया है । टी पी नगर मण्डल में वार्ड क्र. – 1, 2, 3, 4, 15, 16, 17, 18 एवं वार्ड क्र.29 को लिया है । बुधवारी मण्डल में वार्ड क्र.19 से वार्ड क्र. 24 तक एवं वार्ड क्र.36 एवं 37 को शामिल किया गया है। वहीं निहारिका मण्डल में वार्ड क्र.25 से वार्ड क्र. 35 तक को लिया गया इसमें वार्ड क्र.29 को टी पी नगर मण्डल में जोड़ा गया है ।
    कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्लॉक प्रभारी सुधीर जैन बैठक में अध्यक्षता कर रहे पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, विशिष्ट अतिथी प्रदेश सचिव बी एन सिंह, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी, पार्षद मुकेश राठौर, सुकसागर निर्मलकर, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, रवि चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज का कांग्रेसी गमछा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया । तत्पश्चात् ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने स्वागत उद्बोधन दिया । बैठक में इंटक पदाधिकारी मनहरण राठौर, रामकुमार राठौर, डॉ.ओमप्रकाश महंत, रवि खुंटे, श्रीमती सुभद्रा सिंह, सुभाष राठौर, अविनाश बंजारे, आनंद पालीवाल, पालुराम साहू, मनकराम साहू, कुंजबिहारी साहू, सुनील निर्मलकर, रमेश वर्मा, मुस्लिम खान, समसुद्दीन खान, राजेश यादव, द्रौपती तिवारी, शशि अग्रवाल, संजू पैकरा, शांता मण्डावे, रामगोपाल यादव, अमित पन्ना, रमेश राठौर, टेकराम श्रीवास, संजय अग्रवाल, हिमांशु सिंह, अतुल दास महंत, आकाश प्रजापति, देव जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, सत्यप्रकाश साहू, शालनी राही, आरिफ खान आदि ने सुझाव दिये ।
    बैठक को पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, प्रदेश सचिव बी एन सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज ने भी संबोधित किय । मुकेश राठौर, कृपाराम साहू, रवि चंदेल, सुखसागर निर्मलकर, आनंद पालीवाल, नारायण कुर्रे, डॉ.रामगोपाल ने महत्वपूर्ण सुझाव उद्बोधन दिया ।
    बैठक में संतोष पटेल, रवि सिंह, टिकी महंत, गोपाल यादव, सुनील नेताम, अवधेश राठिया, एन यू कुरैशी, रम्हन दास, बसौर खान, पवन चौहान, नारायण यादव, दिनेश चौहान, नेजामुद्दीन, अरूण यादव, सुजीत बर्मन, विजय आदिले, अमित निराला, रवि टोप्पो, विजय आनंद, नदीम बेग, सतिष नेताम, प्रहलाद तिर्की, बाली चौहान, शशि राय, नारायण लाल, नवरतन सिंह, सी के पाण्डेय, राजेन्द्र श्रीवास, मन्नु विश्वकर्मा, हिमांशु सिंह, हरनारायण राठौर, शशिराज, चालेश्वर सिंह, कलीम अंसारी, कुसुम भगत, लक्ष्मी मरकाम, मनोज कुमार, टेकराम यादव, एहसान अंसारी, रूपेश साहू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    बाथरूम में धुल रहे थे होटल के बर्तन! वायरल वीडियो के बाद न्यू दिल्ली स्वीट्स पर कार्रवाई की तैयारी, देखिए वीडियो

    October 3, 2026

    लोकतंत्र की मज़बूती और मतदाता जागरूकता के लिए 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के बीएलओ का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC प्रशिक्षण संपन्न

    October 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    By Ramesh VermaOctober 6, 20260

    कोरबा,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ की मदद से वर्ष भर…

    बाथरूम में धुल रहे थे होटल के बर्तन! वायरल वीडियो के बाद न्यू दिल्ली स्वीट्स पर कार्रवाई की तैयारी, देखिए वीडियो

    October 3, 2026

    लोकतंत्र की मज़बूती और मतदाता जागरूकता के लिए 20-रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के बीएलओ का इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC प्रशिक्षण संपन्न

    October 2, 2026

    तिलक भवन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन

    October 2, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,950)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.