झमाझम बारिश से जन-जीवन प्रभावित
कोरबा ,शहर सहित उप नगरीय क्षेत्र में बुधवार को भी झमाझम बारिश हुई और दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। जिले के कई हिस्सों में तेज हवाएं भी चली। बेमौसम हो रही बारिश से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित नजर आया। बारिश और ठंड के कारण जहां लोग अपने घर पर ही रहे और शहर के सड़कें सूनी नजर आईं
जिले के लगभग सभी हिस्सों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी रूक-कर होती रही। वहीं आज सुबह क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई और दोपहर तक जारी रही।
बारिश के चलते जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित नजर आया। बारिश के कारण जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। जिसके चलते दिनभर शहर की सड़कें सूनी दिखाई दीं। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में कई जगह सड़कों पर पानी भी भर गया, जिससे लोगों को अवागमन में भी परेशानी हुई।
शासकीय कार्यालयों में सूनापन देखने को मिला। आम दिनों की तुलना में बहुत कम संख्या में लोग अपने काम को लेकर शासकीय कार्यालयों में पहुंचे थे। साथ ही बारिश व आसमान में बादल के छाए रहने के कारण तापमान में भी कमी आ गई है, जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया है



