Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

    April 10, 2026

    ठेले गुमटी व लघु व्यवसायिओं को बालकों ने थमाया नोटिस कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

    April 10, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा,माता-पिता ने नाम रखा ‘शिवाय’

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»चाकू और सर्जरी ब्लेड से हमला 7 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, गिरफ्तारी से दूर पुलिस कर रही है मामले की जांच
    कोरबा

    चाकू और सर्जरी ब्लेड से हमला 7 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, गिरफ्तारी से दूर पुलिस कर रही है मामले की जांच

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaMarch 5, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,एक तरफ जब पुलिस सुरक्षा के साए में लोग होली का त्यौहार शांतिपूर्वक मना रहे थे तब शहर से लगे इमलीडुग्गू इलाके में काली मंदिर के पास नशा की आगोश में समाए सात युवक अपना ट्रेरर कायम रखने खूनी खेल खेल रहे थे। इनके हमले से घायल चारों का उपचार जारी है। पुलिस ने सातों आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीकृत कर लिया है। इन सभी की गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।
    घटना 4 मार्च होली के दिन दोपहर करीब 3:30 बजे की है जिसमें शाम 7:30 बजे FIR दर्ज किया गया। घटना की जो वजह पुलिस सूत्र से सामने आ रही है, उसके मुताबिक इमलीडुग्गू क्षेत्र से यह चारों युवक प्रवीण कुमार बरेठ, मुकेश कुमार यादव, धन सिंह व मोहन ठाकुर होली खेल कर लौट रहे थे कि इस दौरान वहां मौजूद उपरोक्त हमलावरों के द्वारा इनसे अपनी फोटो खींचने के लिए कहा गया किंतु उनकी बातों को अनसुना कर चारों अपने रास्ते आगे बढ़ गए। फोटो नहीं खींचने की बात हमलावरों को नागवार गुजरी और अपनी दहशत कायम रखने के लिए अपने पास मौजूद चाकू, सर्जिकल ब्लेड तथा पास में पड़े ईट से इन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एक युवक के पेट में काफी गहरा जख्म पहुंचा है। उसकी बड़े निजी अस्पताल में सर्जरी देर रात की गई और हालत स्थिर बताई जा रही है अन्य घायलों का भी उपचार जारी है।
    इधर, दूसरी तरफ दोपहर के वक्त हुए घटनाक्रम के बाद लोगों में नशेड़ियों के अलावा इस बात की नाराजगी थी कि पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। यह आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपना आक्रोश प्रदर्शित किया। पुलिस अधिकारियों के द्वारा इन्हें समझाइश दी गई।
    देर शाम हमलावरों नानू, लक्की, चिंटू सागर, राकेश, गिरिराज शर्मा, विकास व अन्य, लव शुक्ला सभी निवासी मोतीसागर पारा के विरुद्ध धारा 109 (1), 296, 351(3), 115 (2), 191(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद कर लिया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीलाल पटेल ने बताया कि अपराध पंजीकृत कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास व कार्रवाई की जा रही है। इसके पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

    April 10, 2026

    ठेले गुमटी व लघु व्यवसायिओं को बालकों ने थमाया नोटिस कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

    April 10, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा,माता-पिता ने नाम रखा ‘शिवाय’

    April 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    जर्जर आवासों में रहने को मजबूर एसईसीएल के खदान कमी, छज्जा गिरा बड़ी दुर्घटना टली

    By Ramesh VermaApril 10, 20260

    कोरबा,जिले के एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र विकास नगर कॉलोनी में खदान कर्मियों के आवासों की जर्जर…

    ठेले गुमटी व लघु व्यवसायिओं को बालकों ने थमाया नोटिस कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन

    April 10, 2026

    शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा,माता-पिता ने नाम रखा ‘शिवाय’

    April 10, 2026

    आरक्षक दीप नारायण त्रिपाठी पर लगा छेड़छाड़ का आरोप , दोस्त की बीवी पर थी गंदी नजर ….

    April 10, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,710)
    • छत्तीसगढ़ (161)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.