Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बेहाल यातायात व्यवस्था सुधारने यातायात विभाग ने की सख्त कार्यवाही

    April 15, 2026

    बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग

    April 15, 2026

    संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»कलेक्टर को मुझे निर्देश देने का अधिकार नहीं,मैं न उनका कर्मचारी और न ही मातहत अधिकारी : जयसिंह अग्रवाल
    कोरबा

    कलेक्टर को मुझे निर्देश देने का अधिकार नहीं,मैं न उनका कर्मचारी और न ही मातहत अधिकारी : जयसिंह अग्रवाल

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 17, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा,पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने टीपी नगर स्थित अपने कार्यालय में आज प्रेसवार्ता ली और कलेक्टर के नोटिस के संबंध में मीडिया से रूबरू हुए। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि ननकीराम कंवर हमारे जिले के ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे वरिष्ठतम आदिवासी नेता हैं, जो मध्यप्रदेश के समय से ही केबिनेट मंत्री रहे हैं। वे अटल बिहारी बाजपाई जी – लालकृष्ण आडवाणी के समय से ही राजनीति करते आ रहे हैं और जनसेवक के रूप में उनकी छवि है। जब राज्यपाल के बगल में कलेक्टर बैठे हैं और ननकीराम कंवर सामने खड़े हैं, यह फोटो मुझे प्राप्त हुई और फोटो देखकर मैं हैरान हो गया और मुझे पीड़ा हुई।

    एक आदिवासी नेता का अपमान जिला सहन नहीं कर पाएगा
    जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि एक जनसेवक को कलेक्टर निर्देश नहीं दे सकता। यदि उनके द्वारा अपील की जाती,तो फेसबुक से उक्त फोटो हटाने के बारे में एक बार सोचता,लेकिन अब यह फोटो डिलीट नहीं होगी। एक आदिवासी नेता का अपमान जिला सहन नहीं कर पाएगा।

    फोटो जारी करने वाले पर पहले संज्ञान ले कलेक्टर
    जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि ननकीराम कंवर और उनके साथ गए आदमी का मोबाईल राज्यपाल से मिलने से पहले ही सुरक्षा अधिकारियों ने कमरे के बाहर रखवा दिया था, ऐसे में इस तरह की फोटो बाहर कैसे आई और मीडिया में यह फोटो पहले कैसे छपी, इस पर पहले कलेक्टर संज्ञान ले। उक्त फोटो मुझे किसी अखबार से ही मिली, तब मैं रायपुर में ही था।

    कलेक्टर पहले ननकीराम का बयान सुन लें


    जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि उनके द्वारा कहा गया कि राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने गए ननकीराम कंवर का अभिवादन किया गया, इसकी पुष्टि खुद कलेक्टर करें और सार्वजनिक करें। मुझे नोटिस जारी करने से पहले कलेक्टर स्वयं ननकीराम कंवर के बयान का अवलोकन करें और उसके बाद मुझे नोटिस देते, तो अच्छा होता। ननकीराम कंवर का बयान और वीडियो वायरल हो रहा है, उनके बयान का अवलोकन करें और स्वयं तय करें कि उनका अभिवादन किया गया कि वे अपमानित हुए।

    जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कलेक्टर के नोटिस का जवाब दिया जाएगा। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मीडिया में कलेक्टर का नोटिस पहले प्रकाशित हो गया, जबकि उक्त नोटिस मुझे अखबारों में समाचार प्रकाशित होने के बाद शाम को प्राप्त हुआ। मैंने रायपुर प्रवास के दौरान इस तरह के नोटिस के बारे में जाना, जब मीडिया का फोन आया और दूसरे दिन सुबह अखबारों में देखा।

    विधानसभा परिसर में गूंजा कोरबा कलेक्टर का निर्देश,नेता प्रतिपक्ष ने कहा की कलेक्टर को वापस लेना चाहिए नोटिस
    छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कोरबा कलेक्टर द्वारा जारी किए गए नोटिस पर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है की ननकी राम कंवर का जो फोटो वायरल हुआ था उस पर पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल की प्रतिक्रिया गलत नहीं है । कलेक्टर ने अपने नोटिस में जो निर्देश दिया है उसे उन्हें वापस ले लेना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बेहाल यातायात व्यवस्था सुधारने यातायात विभाग ने की सख्त कार्यवाही

    April 15, 2026

    बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग

    April 15, 2026

    संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    April 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बेहाल यातायात व्यवस्था सुधारने यातायात विभाग ने की सख्त कार्यवाही

    By Ramesh VermaApril 15, 20260

    बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग

    April 15, 2026

    संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    April 15, 2026

    प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा बनी सिविल लाईन थाना प्रभारी, उरगा व श्यांग थानेदार भी बदले गए, देखें लिस्ट

    April 13, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,716)
    • छत्तीसगढ़ (161)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.