कोरबा,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रामपुर में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम प्राचार्य श्रीमती माधुरी अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती गनेशी सोनकर के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित शाला नायक दुर्गेश कुम्हार और शाला नायिका मोनिका सोनवानी ने विशेष सहयोग किया।



