Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    कोरबा आ रहे हनुमान अंश के अभिनेता, रामलीला कार्यक्रम में होंगे शामिल

    October 12, 2026

    सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित

    October 11, 2026

    निर्माणाधीन सड़क से उखड़ रही गिट्टी, कांग्रेस ने झाड़ू लगाकर खोली निगम के घटिया निर्माण की पोल!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»“छात्रों की आवाज़ को लाठियों से नहीं दबाया जा सकता, लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं करेगा देश”
    कोरबा

    “छात्रों की आवाज़ को लाठियों से नहीं दबाया जा सकता, लोकतंत्र पर हमला बर्दाश्त नहीं करेगा देश”

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 23, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    • दिल्ली में छात्रों पर पुलिसिया दमन के विरोध में कोरबा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया

    कोरबा , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में आज जिला कांग्रेस कमेटी, कोरबा द्वारा दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिसिया दमन एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
    कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं अग्रिम संगठनों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की गई तथा छात्रों के संघर्ष के प्रति एकजुटता व्यक्त की गई।
    इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य, अपनी मेहनत और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं ने करोड़ों विद्यार्थियों का विश्वास तोड़ा है। ऐसे समय में सरकार का कर्तव्य छात्रों की बात सुनना था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी आवाज़ को लाठियों, गिरफ्तारियों और पुलिसिया दमन से दबाने का प्रयास किया गया।
    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं होती, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है। यदि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं तो उनके साथ संवाद होना चाहिए, न कि उन पर बल प्रयोग। यह घटना केवल छात्रों पर हमला नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है।
    डॉ. महंत ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं एवं पेपर लीक प्रकरणों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए लेकिन अब हमारी मांग प्रधानमंत्री के इस्तीफे की है। लेकिन जवाबदेही तय करने के बजाय केंद्र सरकार छात्रों को ही अपराधी साबित करने में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ देशभर में संघर्ष जारी रखेगी और छात्रों की आवाज़ को संसद से सड़क तक मजबूती से उठाएगी।
    इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार, पारदर्शी भर्ती और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहा है, लेकिन मोदी सरकार युवाओं को न्याय देने के बजाय उन्हें लाठियां और गिरफ्तारियां दे रही है। यह सरकार हर उस आवाज़ से डरती है जो उससे जवाब मांगती है।
    उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने अपने जीवन के कई वर्ष कठिन परिश्रम में लगाए, उनके भविष्य के साथ पेपर लीक माफिया ने खिलवाड़ किया। इसके बावजूद केंद्र सरकार दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने के बजाय आंदोलनरत छात्रों पर पुलिस छोड़ रही है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
    श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जब छात्रों का मनोबल बढ़ाने और उनकी आवाज़ बनने पहुंचे तो उन्हें भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी सहित अनेक विपक्षी नेताओं के साथ किया गया व्यवहार इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक विरोध से भयभीत है। जिस सरकार को छात्रों के प्रश्नों का उत्तर देना चाहिए, वह पुलिस के डंडों से जवाब देने का प्रयास कर रही है।
    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि दमन से सच्चाई दब जाएगी। देश का युवा अब जाग चुका है। वह अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों से जवाब लेकर रहेगा। कांग्रेस पार्टी युवाओं की इस लड़ाई में हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी और शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्टाचार एवं पेपर लीक माफिया से मुक्त कराने के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज का पुतला दहन केवल एक प्रतीकात्मक विरोध नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य, लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा का संकल्प है। केंद्र सरकार को छात्रों की आवाज़ दबाने के बजाय उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए तथा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और पेपर लीक की घटनाओं पर जवाब देना चाहिए।
    कार्यक्रम में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कटघोरा नगर पंचायत अध्यक्ष राज जैसवाल, पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कंवर ,देश सचिव हरीस परसाई, विकास सिंह, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर राकेश पंकज, ग्रामीण विकास सिंह, बी.एन. सिंह, जिला अध्यक्ष शहर मुकेश कुमार राठोर, ग्रामीण मनोज चौहान, पार्षद व् निगम नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल, विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    कोरबा आ रहे हनुमान अंश के अभिनेता, रामलीला कार्यक्रम में होंगे शामिल

    October 12, 2026

    सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित

    October 11, 2026

    निर्माणाधीन सड़क से उखड़ रही गिट्टी, कांग्रेस ने झाड़ू लगाकर खोली निगम के घटिया निर्माण की पोल!

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    कोरबा आ रहे हनुमान अंश के अभिनेता, रामलीला कार्यक्रम में होंगे शामिल

    By Ramesh VermaOctober 12, 20260

    0 घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम मैदान में होगा कार्यक्रम कोरबा, नीम करौली वाले बाबा के जीवन…

    सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित

    October 11, 2026

    निर्माणाधीन सड़क से उखड़ रही गिट्टी, कांग्रेस ने झाड़ू लगाकर खोली निगम के घटिया निर्माण की पोल!

    October 10, 2026

    बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,953)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.