कोरबा,श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति के तत्वाधान में 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा एवं तेईसवीं स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लाह एवं धूमधाम से मनाया गया जिसमें समाज के
मार्गदर्शक मंडल संरक्षक मंडल पदाधिकारी गण पूर्व पदाधिकारी गण महिला मंडल सेलून पार्लर व्यावसायिक संघ के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त समाज के सदस्य उपस्थित रहे
मुख्य अतिथि के रूप में रंगनाथ श्रीवास जगदीश श्रीवास एवं मोहनलाल श्रीवास जी उपस्थितथे विशिष्ट अतिथि के रूप में अमिता श्रीवास अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहिनी की उपस्थिति रही उन्होंने अपने उद्बोधन में समाज के बच्चों को सतत आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा एवं कठिनाइयों का सामना निडर होकर कार्य करने की सलाह दी कार्यक्रम की शुरुआत इष्ट देव बजरंगबली की पूजा अर्चना की शुरुआत से प्रारंभ हुआ महिलाओं एवं बच्चों के लिए गरबाडांडिया का आयोजन किया गया था वही समाज के प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु बोर्ड क्लास के उत्कृष्ट बच्चों खेल एवं नृत्य कला के क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त बच्चों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न लाल श्रीवास जी ने किया एवं सभा का संचालन एवं आभार व्यक्त महासचिव लीलाधर श्रीवास के द्वारा किया गया



