Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»SDM का आम नागरिकों से व्यवहार अच्छा नहीं : ननकी राम कंवर, तत्काल हटाने CM से मांग
    कोरबा

    SDM का आम नागरिकों से व्यवहार अच्छा नहीं : ननकी राम कंवर, तत्काल हटाने CM से मांग

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJanuary 14, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर/कोरबा,पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ एसडीएम ऋचा सिंह पर विधानसभा चुनाव के समय नियम विरूद्ध तरीके से कांग्रेस प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने एवं अपने पद का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है. उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर एसडीएम का अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग की है।
    पत्र में ननकीराम कंवर ने बताया है कि कटघोरा में पदस्थ एसडीएम ऋचा सिंह हमेशा अपने कार्यकाल एवं पदस्थ स्थान पर विवादित रही है. आम नागरिकों से इनका व्यवहार अच्छा नहीं रहा है. इसके साथ ही कटघोरा जनपद की शासकीय भूमि कब्जा करवाना एवं भू-माफियाओं को सहयोग देना इनके कार्यकाल की पहली प्राथमिकता रही है. इनके द्वारा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की मदद करने की नियत से एसईसीएल गेवरा, कुसमुंडा ग्राम मलगांव में निवास करने वाले आदिवासी ग्रामीणों को अपने पद का दुरूपयोग करते हुए चुनाव आचार संहिता के समय कांग्रेस प्रत्याशी को वोट नहीं देने पर उनके द्वारा निवास करने वाले मकान को पुलिस का सहारा लेकर तोड़ने की कार्यवाही कई बार की गई है. वर्तमान में भी एसडीएम कटघोरा द्वारा मकान तोड़ने का प्रयास बार-बार किया जा रहा है, जो नियम विरूद्ध है.
    ननकीराम ने पत्र में आगे बताया, इस संबंध में मेरे द्वारा चुनाव के दौरान विधानसभा कार्यालय रायपुर एवं दिल्ली को भी इस संबंध में अवगत कराया गया था. कलेक्टर कोरबा को भी इस संबंध में मौखिक रूप से कई बार बताया गया, परंतु आज तक एसडीएम कटघोरा को हटाया नहीं गया है. इसके कारण कभी भी कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. अतः अनुरोध है कि कटघोरा एसडीएम ऋचा सिंह द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने की नियत से कार्य किया गया है एवं अपने पदस्थ स्थान पर हमेशा विवादित रही है. ऐसे विवादित अधिकारी का तत्काल अन्यत्र स्थानांतरण करने का निर्देश दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    By Ramesh VermaAugust 24, 20260

    कोरबा,छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की कहानी में कुछ संस्थानों का योगदान केवल उनके उत्पादन आंकड़ों…

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026

    ड्रीम इंडिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    August 23, 2026

    शोक समाचार : सहदेव पाल का निधन, कल अन्त्येष्टि

    August 21, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,898)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.