Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी

    September 4, 2026

    कृष्ण जन्माष्टमी पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने विभिन्न मंदिरों में किए बाल गोपाल के दर्शन

    September 4, 2026

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»कृष्ण जन्माष्टमी पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने विभिन्न मंदिरों में किए बाल गोपाल के दर्शन
    कोरबा

    कृष्ण जन्माष्टमी पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने विभिन्न मंदिरों में किए बाल गोपाल के दर्शन

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaSeptember 4, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मथुरा-वृंदावन की तरह सजा सप्तदेव मंदिर, शहरभर में जन्माष्टमी की रही धूम

    कोरबा, नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कोरबा शहर के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों और कोरबावासियों की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    रानी रोड दुर्गा मंदिर चौक में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव में मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा एवं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आयोजन समिति को बधाई दी। मंत्री ने कहा कि समिति द्वारा वर्षों से भव्य एवं वृहद स्तर पर जन्माष्टमी का आयोजन किया जा रहा है, जो हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का सराहनीय प्रयास है।

    इसके पश्चात मंत्री श्री देवांगन ने सीतामणी मार्ग स्थित श्री सप्तदेव मंदिर में महापौर श्रीमति संजू देवी राजपूत, श्री अशोक मोदी के साथ भगवान श्रीकृष्ण को पालने में झुलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में सजी आकर्षक एवं अलौकिक झांकियों का अवलोकन किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से ही कोरबा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष जन्माष्टमी पर मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करने का अवसर मिलता है। इस बार मंदिर का भव्य एवं दिव्य स्वरूप ऐसा प्रतीत हो रहा है, मानो मथुरा और वृंदावन की झलक कोरबा में ही दिखाई दे रही हो।

    मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने दर्री मुख्य मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर, पुराना बस स्टैंड कोरबा में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव, श्री कपिलेश्वर मंदिर, बालको स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर शांति नगर तथा सेक्टर-3 पानी टंकी के पास स्थित मंदिर में भी पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा, श्री राकेश अग्रवाल, श्री रिपु जायसवाल, श्री तामेश अग्रवाल, श्री विशाल साहू, श्री वीरेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष श्री डीलेंद्र यादव, श्री तुलसी ठाकुर सहित अधिक संख्या में पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी

    September 4, 2026

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    एनकेएच में दो दिनों में 10 एंजियोग्राफी और 6 एंजियोप्लास्टी

    By Ramesh VermaSeptember 4, 20260

    कोरबा में हृदय रोगियों को मिल रही उपचार की आधुनिक सुविधा कोरबा,हृदय रोगियों को समय…

    कृष्ण जन्माष्टमी पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने विभिन्न मंदिरों में किए बाल गोपाल के दर्शन

    September 4, 2026

    बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    August 31, 2026

    किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कोरबा में खोला छत्तीसगढ़ का 6वां एक्सक्लूसिव शोरूम

    August 30, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,907)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.