Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    कोरबा आ रहे हनुमान अंश के अभिनेता, रामलीला कार्यक्रम में होंगे शामिल

    October 12, 2026

    सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित

    October 11, 2026

    निर्माणाधीन सड़क से उखड़ रही गिट्टी, कांग्रेस ने झाड़ू लगाकर खोली निगम के घटिया निर्माण की पोल!

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी उपलब्धि: शिवाय हॉस्पिटल में पहली बार सफल घुटना प्रत्यारोपण, 70 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी
    कोरबा

    कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी उपलब्धि: शिवाय हॉस्पिटल में पहली बार सफल घुटना प्रत्यारोपण, 70 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJuly 27, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शिवाय हॉस्पिटल में पहली बार अत्याधुनिक टोटल नी रिप्लेसमेंट (TKR) सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। इस सफल ऑपरेशन के बाद 70 वर्षीय मरीज रामशरण साहू, जो छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी से सेवानिवृत्त हैं, अब घुटनों के असहनीय दर्द से राहत पाकर सामान्य जीवन की ओर तेजी से लौट रहे हैं।
    उम्र बढ़ने के साथ घुटनों का दर्द कई लोगों के लिए गंभीर समस्या बन जाता है। ऐसे में मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद, हैदराबाद और अन्य महानगरों का रुख करना पड़ता था। लेकिन अब कोरबा में ही आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।
    इस सफलता के पीछे डॉ. दिविक मित्तल के मार्गदर्शन, डॉ. संतोष राठौड़ (एमबीबीएस, एमएस ऑर्थोपेडिक्स) की विशेषज्ञता तथा डॉ. अमन श्रीवास्तव (बीपीटी, एमपीटी) एवं उनकी फिजियोथेरेपी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऑपरेशन से लेकर रिकवरी तक मरीज को वैज्ञानिक उपचार और व्यक्तिगत देखभाल प्रदान की गई।
    शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार अस्पताल का उद्देश्य केवल सर्जरी करना नहीं, बल्कि कोरबा और आसपास के लोगों को महानगरों जैसी उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उनके अपने शहर में उपलब्ध कराना है। आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक उपकरण, अनुभवी विशेषज्ञों की टीम और व्यवस्थित पोस्ट-ऑपरेटिव फिजियोथेरेपी के माध्यम से अस्पताल जोड़ों एवं घुटनों की गंभीर समस्याओं का समग्र उपचार उपलब्ध करा रहा है।
    विशेषज्ञों के अनुसार टोटल नी रिप्लेसमेंट उन मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है जो लंबे समय से घुटनों के दर्द, ऑस्टियोआर्थराइटिस, चलने-फिरने में कठिनाई तथा दवाइयों और इंजेक्शनों से राहत न मिलने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। समय पर की गई यह सर्जरी मरीजों को दर्द से राहत देने के साथ उनकी जीवनशैली को भी बेहतर बनाती है।
    इस नई सुविधा के शुरू होने से अब कोरबा और आसपास के लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और आधुनिक तकनीक के साथ शिवाय हॉस्पिटल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय लिख रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    कोरबा आ रहे हनुमान अंश के अभिनेता, रामलीला कार्यक्रम में होंगे शामिल

    October 12, 2026

    सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित

    October 11, 2026

    निर्माणाधीन सड़क से उखड़ रही गिट्टी, कांग्रेस ने झाड़ू लगाकर खोली निगम के घटिया निर्माण की पोल!

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    कोरबा आ रहे हनुमान अंश के अभिनेता, रामलीला कार्यक्रम में होंगे शामिल

    By Ramesh VermaOctober 12, 20260

    0 घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम मैदान में होगा कार्यक्रम कोरबा, नीम करौली वाले बाबा के जीवन…

    सर्वमंगला मंदिर में शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ, 12,106 ज्योति कलश प्रज्वलित

    October 11, 2026

    निर्माणाधीन सड़क से उखड़ रही गिट्टी, कांग्रेस ने झाड़ू लगाकर खोली निगम के घटिया निर्माण की पोल!

    October 10, 2026

    बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    [email protected]

    Categories
    • Blog (55)
    • कोरबा (2,953)
    • छत्तीसगढ़ (169)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.