Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»K R डहरिया पर जल्द गिर सकती है गाज ,जाँच में पाया गया दोषी
    कोरबा

    K R डहरिया पर जल्द गिर सकती है गाज ,जाँच में पाया गया दोषी

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJune 7, 2024
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर/कोरबा,सहायक शिक्षक पदोन्नति के मामले में कई गई गड़बड़ी से सुर्खियों में आए शिक्षा विभाग के विवादित सहायक संचालक पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपों के बाद जो जांच करायी गयी, उस जांच में भी सहायक संचालक केआर डहरिया को दोषी माना गया है। जांच प्रतिवेदन में शिकायत की पुष्टि हुई है। सहायक संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए संयुक्त संचालक ने डीपीआई को प्रस्ताव भेजा है।
    कोरबा जिला शिक्षा विभाग में पदस्थ सहायक संचालक केआर डहरिया पर कई तरह के आरोप लगे हैं। आरोपों पर संयुक्त संचालक की तरफ से जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया। स्वयंभू डीईओ (सहायक संचालक) केआर डहरिया के खिलाफ भ्रष्टाचार, दुर्व्यवहार और नाफरमानी के मामले की जांच अप्रैल महीने में शुरू हुई थी, जिसमें कई स्तर पर डहरिया के खिलाफ आरोपों की पुष्टि हुई है। तीन सदस्यीय कमेटी ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट संयुक्त संचालक को सौंपी जिसके आधार पर डहरिया के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया है।
    0 अधिकार से बाहर जाकर काम करते रहे
    सहायक संचालक डहरिया पर पिछले दिनों गंभीर आरोप लगा था। उन्होंने त्यागपत्र दे चुके दो शिक्षकों की पुन: नियुक्ति का आदेश अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर जारी किया था। ये आदेश उन्होंने तब जारी किया जब डिप्टी कलेक्टर प्रदीप साहू डीईओ के प्रभार पर थे। जब इस मामले में केआर डहरिया से पूछा गया, तो उन्होंने कहा, उन्होंने जल्दबाजी में हस्ताक्षर कर दिया था। 6 मार्च 2024 को भी डहरिया ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर शिक्षक को रिलीव किया था। तकनीकी त्यागपत्र में कार्यभार पुन: ग्रहण करने का आदेश वही अधिकारी निकाल सकता है जिसके पास डीडीओ पावर होता है और वो भी अपने उच्च अधिकारियों की सहमति लेकर ही आदेश कर सकता है परंतु के आर डहरिया खुद ही सर्वेसर्वा बनते रहे।
    0 शिकायत करने वाले की ही शिकायत कर दी
    के आर डहरिया के विरुद्ध लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के जिला अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने जिला से लेकर उच्च स्तर तक शिकायत की है। इस शिकायत को दबाने के साथ-साथ दुबे को हतोत्साहित कर एससी-एसटी एक्ट में फंसाने के लिए जातिगत लाभ लेते हुए डहरिया ने अपने संगठन का सहारा लिया और संगठन के लेटर पैड पर आजाक थाना में दुबे के विरुद्ध शिकायत कर दी है। मामले में पुलिस की अपनी विवेचना जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    April 28, 2026

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल उपचार जारी

    By Ramesh VermaApril 28, 20260

    कोरबा,कोरबा-चांपा सड़क मार्ग पर बसे ग्राम फरसवानी में देर रात्रि एक अत्याधिक दर्दनाक सड़क दुर्घटना…

    अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

    April 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों की स्मृति रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर संपन्न: शहरवासियों ने निभाई सहभागिता

    April 27, 2026

    श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के चुनाव विवाद पर सहायक पंजीयक बिलासपुर ज्ञान प्रकाश साहू द्वारा पारित ऐतिहासिक एवं निष्पक्ष निर्णय,धारा 27 के अंतर्गत सी.ए. गोपाल अग्रवाल की निर्वाचित कार्यकारिणी वैध घोषित

    April 27, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,734)
    • छत्तीसगढ़ (162)
    • दुनिया (25)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.