कोरबा , पावर हाउस रोड स्थित कोसा भवन के सामने दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना घटित हुई हैं। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी हैं।
जानकारी के अनुसार घटना पावर हाउस रोड पर स्थित कोसा भवन और एस.एस. प्लाजा के ठीक सामने घटित हुई हैं। यह क्षेत्र शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक है, जहां दिनरात गाड़ियों और लोगों की आवाजाही बनी रहती है।
बताया जा रहा हैं की पीड़ित ने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक को रोजाना की तरह सड़क किनारे पार्क किया था। व्यस्त यातायात के बावजूद चोरों ने मौका पाकर कुछ ही पलों में बाइक चुरा ली। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। कैमरे की निगरानी में होने के बावजूद चोर ने बेखौफ होकर इस घटना को अंजाम दिया। शहर के इतने व्यस्त और महत्वपूर्ण इलाके में दिनदहाड़े चोरी होने से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।




