Author: Ramesh Verma
कोरबा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 दिसंबर को विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। वे कोरबा जिला भी आ रहे हैं। पूर्व में उनका कोरबा आने का समय निर्धारित किया गया था, उसमें संशोधन बाद अब दोपहर 2:05 बजे मुख्यमंत्री हेलीपैड पर उतरेंगे और 2:10 से 3 बजे तक सीएसईबी फुटबॉल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उसके पश्चात उनका समय आरक्षित होगा। इसके बाद वे अगले कार्यक्रम के लिए कोरबा से रवाना हो जाएंगे। इससे पहले उनके कोरबा प्रवास का समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया था।
0 बेटियों को मिलेगा 35 हजार रुपए का चेक 0 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिरकत करेंगे कोरबा। निर्धन परिवार के अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है । मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में 102 निर्धन परिवार के बेटियों का विवाह करने की कवायद शुरू कर दी गई है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए दिसंबर माह के दूसरे पखवाड़े में संभावित आदर्श आचार संहिता के पूर्व 12 दिसंबर को सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान ही उक्त पुनीत आयोजन को संपन्न कराने की तैयारियों में जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग जुट…
कोरबा ,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने दिव्य ज्योति स्कूल में बच्चों के साथ अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस मनाया। स्कूल में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन जागरूकता को बढ़ावा देने और किशोरों को शिक्षित करने के लिए विभिन्न पहल का आयोजन किया गया। कंपनी के समावेशिता और सशक्तिकरण दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के अनुरूप कार्यक्रम में 100 से अधिक दिव्यांग बच्चे और बालको कर्मचारी शामिल हुए। बालको ने ‘स्टिच माई ओन पैड’ नामक एक विशेष कार्यक्रम भी संचालित किया। आर्थिक रूप से कमजोर और माहवारी से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करते हुए कंपनी द्वारा संचालित प्रशिक्षण ने…
0 महिला बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित कोरबा, प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय कल कोरबा प्रवास पर रहेंगे जिले वासियों को करोड़ों रुपए की सौगात देंगे वही महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर दांपत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 102 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। कार्यक्रम को लेकर महिला बाल विकास विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है
कोरबा , प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन को ‘Z+’ (Z Plus) श्रेणी की सुरक्षा मिली है। जिनका जिला कोरबा प्रवास कार्यक्रम 12 दिसंबर को है जिसमें पुलिस विभाग की ओर से यातायात हेतु रूट डायवर्जन के साथ-साथ छोटी एवं बड़ी गाड़ियों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गयी है जिसका रूट चार्ट भी विभाग की तरफ से जारी किया गया है। 11 दिसंबर / मित्तल
कोरबा,मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के आगमन पर कोरबा पुलिस ने एक एडवाइज़री जारी की है, जिसमें कुछ प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची दी गई है। यह एडवाइज़री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के कोरबा प्रवास कार्यक्रम के संबंध में जारी की गई है, जो 12 दिसंबर 2024 को होना है। प्रतिबंधित वस्तुएं कोरबा पुलिस ने लोगों से निवेदन किया है कि वे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निम्नलिखित वस्तुओं को अपने साथ ना लाएं: पर्सनल सामान: लाईटर, बाईनॉक्युलर, फ्लास्क, छाता, कैमरा/हैंडीकैम, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटखा, पान मसालाहथियार: हथौड़ा, ड्रील, आरी, पेंचकसधारदार वस्तुएं: चाकु/छुरी, ब्लेड/रेजर, कैंची, पिन, आलपिन, नेलकटर आदिबंदूक एवं फायर…
0 625.28 करोड़ के 284 विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण 0 17.43 करोड़ से अधिक राशि के 25 कार्यों का लोकार्पण व 607.85 करोड़ से अधिक राशि के 250 कार्यों का होगा भूमि पूजन/शिलान्यास 0 विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को 2.69 करोड़ से अधिक राशि के करेंगे सामग्री वितरण कोरबा ,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जिलेवासियों को 625.28 करोड़ से अधिक राशि के 284 विभिन्न विकास कार्यों का सौगात देंगे। जिसके अंतर्गत 17.43 करोड़ से अधिक राशि के 25 कार्यों का लोकार्पण एवं 607.85 करोड़ से अधिक…
0 मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा आदि के संबंध में दिए निर्देश कोरबा , कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गुरूवार 12 दिसम्बर को सीएसईबी पूर्व फुटबाल मैदान में दोपहर 12 बजे से प्रस्तावित भमिपूजन, लोकार्पण और सामग्री वितरण कार्यक्रम सहित सामूहिक विवाह के आयोजन में शामिल होने की जा रही तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बेरिकेडिंग के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सीईओ…
रायपुर,छत्तीसगढ़ के चर्चित DMF घोटाला मामले में आज निलंबित IAS रानू साहू और माया वारियर को कोर्ट में पेश किया गया. दोनों आरोपियों को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया. एक बार फिर रानू साहू और माया वारियर की मुश्किलें बढ़ गई है. कोर्ट ने दोनों की न्ययिक रिमांड बढ़ा दी है. 17 दिसंबर तक दोनों की न्यायिक रिमांड बढ़ गई है. वहीं निलंबित IAS रानू साहू के कथित सहयोगी मनोज द्विवेदी को भी आज कोर्ट में पेश किया गया. मनोज द्विवेदी पर रानू साहू के साथ मिलकर NGO के माध्यम से DMF के करोड़ों रुपए गबन का…
कोरबा ,मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग की अध्यक्षता में 11 दिसम्बर 2024 को शाम 05 बजे जिला पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी।बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 की उपलब्धि पर चर्चा, एनआरएलएम, एनयूएलएम, अंत्योदय व आदिवासी स्वरोजगार योजना, पीएमईजीपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जन-धन योजना, पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति, आरसेटी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण…

