Author: Ramesh Verma
0 सीएसईबी मैदान में होगी सभाकोरबा , प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगामी 12 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा के प्रवास पर रहेंगे, हालांकि उनके आगमन की पुष्ट जानकारी प्रशासनिक तौर पर प्रसारित नहीं की गयी हैं। किंतु राजनैतिक हलकों से छनकर आ रही जानकारी के अनुसार वे छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के कोरबा-पूर्व स्थित सीएसईबी मैदान में आमसभा को संबोधन देंगे। यह भी पता चला हैं कि कोरबा प्रवास के दौरान वे आमजनो को लगभग सवा सौ करोड़ के विकास कार्यो की सौगात देंगे। उनके आगमन की जानकारी से अंचलवासियो में भारी उत्साह व्याप्त हो गया हैं। प्रदेश की…
0 63 हाथियों के समूह कर रहे विचारण कोरबा वन मंडल कोरबा में अब हाथियों की संख्या 63 हो गयी हैं। करतला और कुदमुरा रेंज में हाथियों ने 11 किसानों के धान की फसल को चौपट कर दिया हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल से एक दंतैल हाथी पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। घायल हाथी भी झुंड में मिलने पहुंच गया है। कटघोरा वन मंडल में 50 हाथी पसान रेंज के बनबांधा जंगल में है। जिले के दोनों वन मंडल में हाथियों की संख्या 113 पहुंच गई है। कोरबा वन मंडल में लंबे समय बाद हाथियों का झुंड आया है।…
0 हमें नई ऊर्जा व एकजुटता के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करना है – जरिता। 0 पार्टी चाहे किसी को भी टिकट दे, हमें पार्टी हित में पूरी निष्ठा से काम करते हुए अपने प्रत्याशी को विजयी बनाना है – जयसिंह अग्रवाल। कोरबा,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सुश्री जरिता लेतफलांग ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा व एकजुटता के साथ आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों में पूरी ईमानदारी से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पार्टी हित में काम करने की अपील करते हुए उम्मीद जताई…
0 फ्लाई ऐश का निपटान एक बड़ी चुनौती जरूर है लेकिन इसके लिए आम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।0 विगत वर्ष केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री ने कोरबा प्रवास पर यहां की वायु गुणवत्ता के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को दिए गए कड़े कदम उठाने के निर्देश के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा मनमाने तरीके से बरती जा रही लापरवाहियों में कोई कमी नहीं आई है। कोरबा , कोरबा से कोयला उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली दशकों पुरानी मानिकपुर खदान के बंद होने के बाद फ्लाई ऐश की डम्पिंग कर…
कोरबा ,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने सामुदायिक विकास परियोजना ‘नयी किरण’ के अंतर्गत मितान भवन में दो दिवसीय जिला स्तरीय माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। कोरबा जिले के 113 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक प्रतिनिधियों को माहवारी स्वच्छता के अनेक आयामों से परिचित कराया गया। साथ ही कार्यक्रम में एमएचएम पर एक माड्यूल-1 भी लांच किया गया। ‘नयी किरण’ परियोजना का उद्देश्य महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता के जैव वैज्ञानिक पहलुओं, स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों और उनके समाधान, पोषण आहार आदि से परिचित कराना है। बालको…
0 एक एकड़ में 21 क्विंटल उत्पादन कर बेचा धान कोरबा, लगभग 60 साल की उम्र के किसान गोटीलाल के पास महज एक एकड़ ही खेत है। बारिश के भरोसे उम्मीद की फसल लेने वाला गोटीलाल हर साल धान की फसल लेता आ रहा है। कई बार बारिश की बेरूखी से किसान गोटीलाल को एक एकड़ में उम्मीद के मुताबिक धान की मात्रा नहीं मिली तो कई बार बारिश की मेहरबानी से वह एक एकड़ में पर्याप्त धान ले पाता था। अपनी खेत पर हाड़-तोड़ मेहनत से धान का बंपर उत्पादन करने के बाद किसान गोटीलाल को तब बहुत धक्का…
कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी मासिक सुरक्षा पहल ‘सुरक्षा संकल्प’ के तीन साल पूरा कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस कार्यक्रम में कर्मचारियों और व्यावसायिक साझेदारों दोनों की भागीदारी शामिल है, जिसने संयंत्र में सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने और सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परिणामस्वरूप संयंत्र परिसर के भीतर सुरक्षा मानकों में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। दिसंबर 2021 से आरंभ सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम का उद्देश्य कोचिंग, कॉउंसिलिंग, मॉनिटिरिंग और त्वरित प्रतिक्रिया प्रदान करने में निहित सुरक्षा संस्कृति का पोषण करना है। प्रत्येक महीने के पहले…
कोंडागांव,छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला ने लाखों की ठगी को अंजाम दिया है. मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र को है जहां आरोपी महिला ने कई लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपए का चूना लगाया है. इस मामले में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आज आरोपी महिला मेवा चोपड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मेवा चोपड़ा ने 2019 में महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी दिलाने के…
कोरबा ,कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुमुडा के जंगल में आज दोपहर दो सड़ी गली लाश मिलने से गाव में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने जंगल मे जब एक महिला व एक पुरुष की सड़ी गली गली लाश को देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अतरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ फोरेंसिक की टीम भी पहुंची। और जांच प्रारम्भ की। जानकारी मिली कि दोनों मृतक पति पत्नी है। मृतक आनंदकुंवर अगरिया उम्र लगभग 55 वर्ष…
प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर नियंत्रण हेतु की जा रही निरंतर कार्यवाही कोरबा ,कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों में विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर खेती करने वालों के विरुद्ध निरंतर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। गोदामां, दुकानों में अवैध रूप से भंडारित धान पर जब्ती कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शिव…

