Author: Ramesh Verma
कोरबा,श्री साईं बाबा सेवा समिति गांधी चौक, कोरबा के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पालकी यात्रा की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। समिति के स्थापना दिवस पर आयोजित की जाने वाली साईं बाबा की पालकी यात्रा स्थापना के 16 वें वर्ष 13 जनवरी 2025, सोमवार को धूमधाम से निकाली जाएगी। समिति के द्वारा इसकी तैयारियां की जा रही है। समिति के सदस्य व युवा कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजन को लेकर वार्ड और मोहल्लों में भ्रमण कर इसकी जानकारी दी जा रही है । 13 जनवरी को यह पालकी यात्रा दोपहर 2 बजे पावर हाउस रोड स्थित…
0 समिति के संगठन सचिव वेद प्रकाश यादव ने आयोजन को लेकर ये कहा 0 केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में होगा विराट दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ कोरबा ,मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 को वर्षों बाद CG,MP सहित देश के ख्याति पहलवानों का जमावड़ा टी.पी. नगर बुधवारी बाईपास में स्थित पूर्वांचल भवन प्रांगण कोरबा में आयोजित किया गया हैI आयोजक पूर्वांचल विकास समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष आर ए पांडे ने बताया कि देशभर से दर्जनों पहलवानों ने अपनी अनुमति दे दी है इस वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर दोपहर 1:00 बजे से विराट दंगल में पहलवानों की…
0 प्रक्रिया के तहत महापौर एवं पार्षदों के उम्मीदवार निम्नlअनुसार किए जाएंगे तय कोरबा ,नगर पालिक निगम कोरबा के आगामी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कोरबा निगम के लिए नियुक्त किये गए पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री गुरूमुख सिंह होरा के मुख्य आतिथ्य में जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर में एक बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक श्री गुरूमुख सिंह होरा ने बताया कि आगामी नगर पालिक निगम कोरबा के चुनाव में संबंध मे मेरे पर्यवेक्षक बनने के बाद ये पहली बैठक है। आज इस बैठक में कांग्रेस जनो…
कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कलिंगा विश्वविद्यालय (केआईटी) और केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सीआईपीईटी) में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के 78वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। रायपुर में आयोजित दो दिवसीय मानक कार्निवल में विभिन्न स्कूल के 1,200 से अधिक छात्रों को उद्योग के बारे में जानकारी दी गई। कार्निवाल के आयोजन ने रोजमर्रा की जिंदगी में गुणवत्ता और मानक के महत्व के बारे में जानकारी का मंच प्रदान किया। कार्निवल में इंटरैक्टिव गेम, क्विज़, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दैनिक जीवन में गुणवत्ता चेतना के महत्व पर जोर दिया।…
कोरबा , कलेक्टर अजीत वसंत ने विभागीय कामकाज में कसावट लाने के लिए तहसीलदारों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में बरपाली तहसीलदार राहुल पांडेय को कोरबा जिला कार्यालय में संलग्न किया गया है।राजस्व प्रकरण में तेजी लाने के लिए कलेक्टर अजीत वसंत ने 5 तहसीलदारों के प्रभार में फेरबदल आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार बरपाली तहसीलदार राहुल पांडे को जिला कार्यालय में पदस्थ किया है। अभिजीत राजभानू को करतला के साथ बरपाली का अतिरिक्त तहसीलदार का प्रभार दिया गया है। लीलाधर ध्रुव को पसान से तबादला कर अजगरबहार तहसीलदार बनाया गया है। जिला कार्यालय…
कोरबा,जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनाँक 12 जनवरी 2025 दिन रविवार को दोपहर 12 बजे टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में निगम क्षेत्र के कांग्रेसजनों की आवश्यक बैठक आहूत की हैं।श्रीमती सपना चौहान ने बताया कि नगरीय चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक गुरूमुख सिंह होरा (प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक) बैठक लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।श्रीमती चौहान ने नगर पालिक निगम कोरबा के सभी 67 वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ता, वार्ड अध्यक्ष, बूथ एवं जोन अध्यक्षगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, पूर्व…
कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने प्रोजेक्ट कनेक्ट के तहत कक्षा 6वीं और 12वीं के छात्रों के लिए शीतकालीन शिविर का आयोजन किया। विद्या भवन सोसायटी के साझेदारी तथा जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से सप्ताहिक शिविर संपन्न हुआ। हर साल की तरह इस बार भी शिविर के माध्यम से कक्षा 10वीं और 12वीं के आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य में करियर चुनाव के लिए तैयार किया गया। शिविर में 11 स्कूलों के 250 छात्रों ने भाग लिया। कक्षा 10वीं के लिए विज्ञान, अंग्रेजी और गणित तथा 12वीं के लिए भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव…
कोरबा, प्रेस क्लब कोरबा में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में बताया गया कि राजद श्रीवास्तव प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव जिन्होंने पूर्व में हिंदी और छत्तीसगढ़ी फिल्मों का निर्माण किया है। इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित निर्देशक मनोज वर्मा के साथ मिलकर “सुकवा” फिल्म का निर्माण किया है, जो 10 जनवरी 2025 से पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है।फिल्म “सुकवा” एक लोककथा पर आधारित फिल्म है, जिसकी कहानी ललित कुमार निषाद के द्वारा लिखी गई एवं पटकथा संवाद मनोज वर्मा का है। यह एक ऐसी कहानी है जो सदियों से चली आ रही कुरीतियों…
0 जांच के बाद 18 मोतियाबिंद रोगी के लिए निशुल्क सर्जिकल उपचार की सुविधा कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हेल्पएज इंडिया के साथ साझेदारी से संचालित अपने मोबाइल हेल्थ वैन (एमएचवी) परियोजना के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रूमगढ़ा गांव में मल्टी-स्पेशलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 4 पड़ोसी समुदाय के साथ 224 मरीज लाभान्वित हुए। समुदाय के सदस्यों को निशुल्क चिकित्सा उपचार के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में त्वचा रोग, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सामान्य चिकित्सक, नेत्र देखभाल और फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा विशेषज्ञ…
कोरबा, जिले के नया ट्रांसपोर्ट नगर से लगे इलाके लालू राम कॉलोनी में आज रात घटित घटनाक्रम में सर्राफा व्यवसाय की हत्या कर दी गई। उन्हें लहुलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते मे ही मौत हो चुकी थी।प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक होटल ब्लू डायमंड के सामने अमृता ज्वेलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी का निवास है। रात करीब 9 बजे अपने घर पर थे कि घर के बाहर खड़ी उनकी क्रेटा कार को चोरी करने का प्रयास किया गया। उन्होंने बाहर निकल कर अज्ञात चोरों को रोकने की कोशिश की तो उन पर हमला…

