Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»कांग्रेस कार्यालय में नगर पालिका निगम कोरबा के आगामी चुनाव को लेकर बैठक संपन्न
    कोरबा

    कांग्रेस कार्यालय में नगर पालिका निगम कोरबा के आगामी चुनाव को लेकर बैठक संपन्न

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaJanuary 12, 2025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 प्रक्रिया के तहत महापौर एवं पार्षदों के उम्मीदवार निम्नlअनुसार किए जाएंगे तय

    कोरबा ,नगर पालिक निगम कोरबा के आगामी चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कोरबा निगम के लिए नियुक्त किये गए पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री गुरूमुख सिंह होरा के मुख्य आतिथ्य में जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर में एक बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक श्री गुरूमुख सिंह होरा ने बताया कि आगामी नगर पालिक निगम कोरबा के चुनाव में संबंध मे मेरे पर्यवेक्षक बनने के बाद ये पहली बैठक है। आज इस बैठक में कांग्रेस जनो की बड़ी संख्या में उपस्थिति इस बात का सबूत है, कोरबा निगम क्षेत्र के कार्यकर्ता चुनाव के लेकर संवेदनशील एवं सक्रिय है। प्रक्रिया के तहत महापौर एवं पार्षदो के उम्मीदवार नियमानुसार तय किये जायेंगे। पार्टी के द्वारा योग्य व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जायेगा और हम सब एकजुट होकर प्रत्याशी को जीताने का काम करेंगे। पर्यवेक्षक श्री होरा जी के पास बहुत से दावेदारो ने वन टू वन मुलाकात किया एवं पार्षद टिकट के लिए आवेदन जमा किया।
    बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि पिछली बार श्री होरा जी पंचायत चुनाव में पर्यवेक्षक बन कर आये थे और इनके मार्गदर्शन में जिला पंचायत में कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी। होरा जी कोरबा के शुभ है और इस बार भी इनके मार्गदर्शन में और हम सभी कांग्रेसजनो की एकजुटता एवं सक्रियता के कारण कोरबा निगम में कांग्रेस की सरकार बनेगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि 2014 के चुनाव में श्रीमती रेणु अग्रवाल ने निगम के चौथे कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी के प्रथम महापौर के रूप में कार्यभार संभाला था और उसके बाद विकास कार्यो की गंगा बहाते हुए पेयजल की समस्या से कोरबा निगम वासियों को निजात दिलाया। घर-घर पानी पहुंचाया एवं लगभग 50 हजार घरों में निशुल्क नल कनेक्शन लगवाया। निगम के पांचवे कार्यकाल में 2020 में दूसरी बार कांग्रेस के महापौर के रूप में राजकिशोर प्रसाद ने कार्यभार संभाला। दो साल के कोरोना वैश्विक संकट के बावजूद निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकता अनुसार सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, सामुदायिक मंच एवं अन्य विकास कार्य संपन्न हुए। इसी कार्यकाल में कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय भूमि पर काबिज लोगों को पट्टा देने का महान कार्य किया। भाजपा की सरकार ने कभी पट्टा देने का काम नहीं किया। ये सब उपलब्धियां कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता में बतायेंगे। श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में पूरी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करते हुए निगम में कांग्रेस की सरकार बनायेंगे।
    पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि वर्तमान में केन्द्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नही है, इसलिए हम सभी कांग्रेसजनों को संकल्प लेकर कोरबा निगम में कांग्रेस का महापौर बनायेंगे एवं ज्यादा से ज्यादा पार्षद जीता कर निगम की कांग्रेस की सत्ता का हैट्रिक बनायेंगे।
    बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा तिवारी, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा त्रिपाठी, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष कोरबा शहर श्रीमती कुसुम द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सनीष कुमार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पात्रे, मालती किन्नर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रारंभ में
    पर्यवेक्षक श्री गुरूमुख सिंह होरा जी एवं पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान द्वारा दिया गया एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर द्वारा किया गया। बैठक का संचालन पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी ने किया।
    उक्त बैठक में सुरेश सहगल, अर्चना उपाध्याय, धुरपाल सिंह कंवर, प्रदीप पुरायणे, अमन पटेल, गजानंद बरेठ, गिरधारी बरेठ, अमरू दास महंत, मो. शहिद, शांता मंडावे, मुकेश राठौर, संतोष लांझेकर, नारायण कुर्रे, रामगोपाल यादव, सीमा उपाध्याय, महेन्द्र चौहान, सीताराम चौहान, अविनाश बंजारे, गंगाराम भारद्वाज, देवी दयाल, कृपाराम साहू, पालूराम साहू, रामायण दास महंत, राजेश यादव, अनुज जायसवाल, बद्री किरण, एफ डी मानिकपुरी, वीरसाय, रोपा तिर्की, मनीराम साहू, बच्चूलाल मखवानी, पुष्पा पात्रे, बसंत चंद्रा, सुखसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, बंटी शर्मा, रामायण दास महंत, महेन्द्र निर्मलकर, गौरी चौहान, द्रोपदी तिवारी, मालती किन्नर, शशी अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, माधुरी धु्रव, संगीता श्रीवास, आशिष गुप्ता, मनोहर लाल, राम नारायण, ओंकार, राकेश, सुनील त्रिपाठी, ओमप्रकाश, छबि बाल्मिकी, देव जायसवाल, रवि खुंटे, मदन सिंह, विजय आनंद, सुकृत दास महंत, रोशन कुमार, किरण, संजय दुबे, मो. कलीम, देवकी नंदन, एहसान, आशा जोशी, समसुद्दीन, विमल थवाईत, मुन्ना खान, कुंज बिहारी साहू, जगन्नाथ थवाईत, श्याम बाई, इंदिरा नवरंग, डोरी लाल, त्रिवेणी मिरी, प्रदीप सागर, शिवकुमार, अमीन भुट्टो, ओम प्रकाश महंत, बरनाबस लकड़ा, नरोत्तम दास महंत, केशव सराफ, लक्ष्मी प्रसाद, विनोद अग्रवाल, मो. रईस, निर्मल कुमार साहू, चालेश्वर सिंह, बिसाहू दास, प्रिती शर्मा, दिनेश शर्मा, उमेश नायक, तस्लीम खान, राजा क्षत्रिय, रामइकबाल सिंह, ओमप्रकाश प्रेमलाल वर्मा, शिवानी सिंह कंवर, ग्रेसमाग्रेट टोप्पो, विनीत एक्का, फोटू लाल, राजेश पटेल, सत्यप्रकाश, रमेश वर्मा, रथलाल चौहान, सुमेश भगत, ऐशवर्धन, संतोष ठाकुर, बजरंग अग्रवाल, पुरन चंद्रा, विनोद, अंजलिना केरकेट्टा, ज्योतिष कुमार, हिमांशु कुमार, लक्ष्मण लहरे, राजेश पटे, संजय दुबे, कलीम अंसानी, पवन चौहान, रमेश साहू, अमित सोनी, बनवीर सिंह, शशि शंकर साहू, सूर्यकंात महंत, प्रदीप यादव, सुरेश पात्रे, बलराम यादव, कन्हैया यादव, विपिन भगत, विकास सिंह, संजय यादव, विनोद सोनकर, कन्हैया श्रीवास, वर्धन भारिया, शिवदास, विनीत श्रीवास, किशन मिरी, संजय भगत, कंचन लाल राव, कौशल प्रसाद जगत, नाजीर खां, प्रदीप सागर, चेलवा बंजारे, आजाद बक्श, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    By Ramesh VermaAugust 28, 20260

    कोरबा,वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों और समुदाय…

    जिला जेल कोरबा में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, देखिए वीडियो

    August 28, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 27, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,902)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.