Author: Ramesh Verma
कोरबा,जमनीपाली पुरानी बस्ती निवासी जगमोहन सिह कंवर 58 वर्ष का 29 मई को निधन हो गया के पूर्व पार्षद जगसिह कंवर अनु-अधीक्षक सिंचाई विभाग दर्री के बड़े भाई थे उनका अंतिम संस्कार जमनीपाली स्थित मुक्तिधाम में किया गया वे अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री समेते भरा पूरा परिवार छोड़ गये ।
कोरबा,छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा कोरबा जिले की गाइड केप्टिन पुष्पा शांडिल्य को राज्य स्तरीय “उत्कृष्ट गाइडर सम्मान” से सम्मानित किया गया है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छतीसगढ, राज्य मुख्यालय द्वारा राज्यपाल पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह का आयोजन राजभवन में किया गया। समारोह में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा “उत्कृष्ट गाइडर सम्मान” पुष्पा शांडिल्य को प्रदान किया गया। यह सम्मान राजभवन द्वारा प्रदान किया जाता है। पुष्पा शांडिल्य असिस्टेंड लीडर ट्रेनर (गाइड) हैं तथा सहायक राज्य आयुक्त (गाइड) के पद पर नियोजित हैं। शासकीय हाई स्कूल, बुंदेली में कार्यरत पुष्पा शांडिल्य ने 2013 में बेसिक कोर्स किया था। इसके बाद उन्होंने एडवांस,…
कोरबा,बुधवार को वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की । साथ ही रिसदी मार्ग पर स्थित नवनिर्मित पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल के लोकार्पण हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को सादर आमंत्रित किया।गौरतलब है की पिछले दिनों मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव एव भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ,महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने हॉल का अवलोकन किया था । मंत्री श्री देवांगन…
0 वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर ,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर सावरकर का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा और राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए समर्पित था। वीर सावरकर न केवल आज़ादी की…
कोरबा, जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत केराझरिया कोसाप्लांट के पास एक बाइक ने महिला को टक्कर मार दी।जानकारी के अनुसार उक्त हादसे में ग्राम नानपुलाली निवासी महिला ललिता बाई घायल हो गई। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा हैं की वह अपनी सहेली के साथ ग्राम पाली में ईंट बनाकर वापस घर लौट रही थी। केराझरिया कोसाप्लांट पुल के पास पहुंची थी। इस बीच पीछे से आ रहे बाइक के चालक ने महिला को ठोकर मार दी। जिससे वह सडक पर गिर गई। हादसे में महिला घायल हो गई
कोरबा,देश की सब से बड़ी विद्युत उत्पादक राष्ट्रीय कंपनी एनटीपीसी के एक्जीक्यूटिव विगत 16 मई से जारी किए गए परिपत्र 976 के मुखर विरोध में एकजुट हो गए हैं।ज्ञात हो कि जब समस्त कर्मचारी अपनी पदोन्नति आदेश का इंतजार कर रहे थे जो कि 1 अप्रैल को जारी करना नियत है तब इस परिपत्र कें द्वारा पदोन्नति की पात्रता अवधि को 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। इस तरह अचानक और अन्यायपूर्ण ढंग से जारी किए परिपत्र को लेकर कर्मियों में खासा रोष है। एनटीपीसी कार्यपालकों की राष्ट्रीय इकाई नेफी ने समस्त कार्यपालकों से इस परिपत्र का विरोध…
कोरबा, वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर द एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन (टाको) के सहयोग से आस-पास के गांवों में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम ‘प्रकृति के साथ सौहार्द और सतत विकास’ के अनुरूप इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समुदाय को वन्यजीव व्यवहार, संघर्ष निवारण और जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूक तथा प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था। कोरबा के वन क्षेत्रों में पाए जाने वाले स्लॉथ बियर (भालू की एक प्रजाति) के संरक्षण पर केंद्रित सत्र का आयोजन किया गया।…
0.1 घंटे की बारिश में ए हाल, बरसात में हो सकता है भयावह संकट 0. लिखित शिकायत होने के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई कोरबा/मड़वारानी, गरीब ग्रामीण बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मड़वारानी के पास स्थित खरहरकुड़ा में सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई है। विगत 8 साल से यहां सैकड़ों बच्चे अपना भविष्य गढ़ रहे हैं,लेकिन विद्यालय परिसर से लगे प्रतिबंधित 100 मीटर के दायरे में एक राईस मीलर ने मनमानी एवं तानाशाही की हद कर दी। यहां सैकड़ों टन राखड़ को अवैध ढंग से पहले डंप…
0 मलेशिया मे हुआ भजन प्रतियोगिता में मिला द्वितीय स्थानकई देश से सैकड़ों प्रतिभागियों ने की शिरकत हिंदुस्तान आर्ट एवं म्यूजिक सोसाइटी के द्वारा भारत संस्कृति यात्रा का आयोजन मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया गया जिसमें कोरबा जिले से संदीप शर्मा ने भजन केटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह संस्था गवर्मेट ऑफ इंडिया के मिनिस्ट्री ऑफ कटर कैल्चर कल्चर ,भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद एवम हाई कमीशन ऑफ इंडिया कुआलालंपुर मलेशिया से मान्यता प्राप्त संस्था है जिसका 550 वां कार्यक्रम था। इस इंटरनेशनल प्रतियोगिताबमे कई देशों के प्रतिभागियों ने शिरकत की।संस्था के द्वारा आर्ट और कल्चर को आगे बढ़ाने…
0 राजभवन में आयोजित हुआ राज्यपाल पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह कोरबा, 27 मई। सोमवार, 26 मई को रायपुर स्थित राजभवन में राज्यपाल पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। कोरबा जिले के 158 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स को राज्यपाल पुरस्कार का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। राज्यपाल पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह का आयोजन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छतीसगढ, राज्य मुख्यालय द्वारा किया गया था। समारोह में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा सत्र 2023- 24 एवं 2024- 25 में सफल होने वाले स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स को राज्यपाल पुरस्कार का वितरण किया गया। कोरबा जिले से सत्र 2023- 24 में 76 तथा 2024- 25…

