Author: Ramesh Verma
कोरबा, जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा गांव में एक सड़क हादसा हुआ। पाली थाना क्षेत्र के बरहामुड़ा निवासी 49 वर्षीय मनमोहन सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मनमोहन सिंह अपने बेटे को कटघोरा बस स्टैंड से लेने बाइक से जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। कटघोरा पुलिस मामले की जांच कर रही है
0राजस्व प्रकरणों के निराकरण स्थिति का जानकारी लेते हुए लंबित आवेदनों को शीघ्रता से निराकृत करने के दिए निर्देश 0 सभी प्रकरणों को ऑनलाइन अपडेट कराने हेतु किया निर्देशित 0 एक सप्ताह के अंदर तहसील कार्यालय को नवीन भवन में संचालित करने के दिए निर्देश कोरबा ,कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कोरबा विकासखंड के बरपाली तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अवलोकन करते हुए राजस्व प्रकरणों के निराकरण प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंनेसभी प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने एवं आगंतुकों को राहत पहुँचाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने न्यायालय तहसीलदार,…
0 टाउनशिप में उत्पन्न प्लास्टिक कचरे का 100 प्रतिशत निपटान 0 2023 से अब तक 200 मीट्रिक टन से अधिक प्लास्टिक कचरे का निपटान 0 विश्व पर्यावरण दिवस पर बालको द्वारा वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए सशक्त अपशिष्ट प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी आधारित पहल को सुदृढ़ किया है। बालको ने अपने टाउनशिप में प्रभावी अपशिष्ट पृथक्करण प्रणाली लागू की है जिससे प्लास्टिक समेत अन्य कचरे का…
0 प्रसूता की मौत मामले में जांच व कार्यवाही को लेकर विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र कोरबा ,जिले के एक निजी चिकित्सालय में एक महिला की प्रसव के बाद मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि सिजेरियन डिलीवरी के दौरान लापरवाही के चलते प्रसूता की मृत्यु हुई है। उन्होंने मांग की है कि चिकित्सालय की भूमिका और लापरवाही के कारणों की जांच होनी चाहिए। अब इस मामले में रामपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक फूलसिंह राठिया ने भी कलेक्टर को पत्र लिख जांच व दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग करी है।
कोरबा, जिले में यातायात पुलिस ने व्यस्त क्षेत्रों में उन वाहनों को जब्त करने के साथ अर्थदंड भी लगाया, जिन्हें अस्त-व्यस्त अवैध रूप से सडक के आसपास खड़े कर दिया गया था। लोगों की आपत्ति और पुलिस ने खुद स्थिति का जायजा लेने के साथ उक्त कार्यवाही की। इसके अंतर्गत पी.एच. रोड से लेकर टी.पी. नगर सहित अन्य क्षेत्रों में यातायात दल संसाधनों के साथ पहुंचा और इस कार्यवाही को अंजाम दिया।इस कार्यवाही के दौरान को एएसआई रामनारायण रात्रे, ईश्वरी लहरे, मनोज राठौर, हेड कांस्टेबल संतोष सिंह, नीतू श्रीवास्तव, सुभाष, आशीष, पवन, लखन, मेहमान कुर्रे, राम पाटिल, जितेश, लीलाधर चंद्र…
0 सावित्री अजय कंवर ने इस वर्ष वन विभाग व आस पास के ग्रामीणों की मदद से 11000 पौधारोपण का लिया संकल्प कोरबा,विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है इस वर्ष भी पूरे विश्व मे बड़े रुचि के साथ सभी लोगों के द्वारा मनाया जा रहा है इसी तारतम्य में जिला पंचायत कोरबा की सभापति (वन) सावित्री अजय कंवर के मुख्य आतिथ्य में मड़वारानी में ज्योति कलश भवन परिसर में इस वर्ष के पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत किया गया और आने वाले समय मे वन विभाग व आस पास के ग्रामीणों की मदद से इस क्षेत्र…
कोरबा,वेदांता समूह की इकाई भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कंपनी ने मिक्स रिन्यूबल एनर्जी के उपयोग, जल संरचनाओं के पुनरुद्धार और वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। यह कंपनी के वर्ष 2030 तक ‘नेट वाटर पॉजिटिविटी’ और 2050 तक ‘नेट ज़ीरो कार्बन एमिशन’ प्राप्त करने के लक्ष्य के अनुरूप हैं। बालको ने अपने प्रचालन में मिक्स रिन्यूबल एनर्जी का उपयोग बढ़ाया है, जिससे वित्तवर्ष 2025 में 1.6 लाख टन से अधिक कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आई है।…
कोरबा,भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने व्यावसायिक साझेदार के कर्मचारियों के लिए एक वित्तीय सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन भारतीय डाक सेवा, बिलासपुर मंडल और कोरबा कार्यालय के सहयोग से किया गया। इसका उद्देश्य संयंत्र स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाना तथा निवेश के अवसरों की जानकारी देना था। कार्यक्रम का नेतृत्व श्री गणेश देवांगन, सहायक अधीक्षक, बिलासपुर डाक मंडल ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को नियमित बचत की आदत, बीमा के माध्यम से जोखिम सुरक्षा, और दीर्घकालिक निवेश के लाभों के बारे में जागरूक किया। इसमें व्यावसायिक साझेदार के 80 कर्मचारियों ने भाग लिया। सत्र में डाकघर की…
कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने आरोग्य परियोजना के अंतर्गत समुदाय में नशे की लत के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान का उद्देश्य नशे की आदत से होने वाले स्वास्थ्य और सामाजिक दुष्प्रभावों को कम करना तथा लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में परिवर्तनकारी प्रयास बन चुका है। अब तक इस पहल के अंतर्गत 20 नशा मुक्ति समितियों का गठन किया जा चुका है, जिनकी भागीदारी से 7 गांवों में शराब के उत्पादन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अतिरिक्त गाँव में ‘ग्राम नशामुक्ति समिति’ का गठन किया गया…
कोरबा,वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी प्रमुख सामुदायिक परियोजना ‘नयी किरण’ के माध्यम से 85,000 से अधिक लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। इस पहल के अंतर्गत कंपनी ने कोरबा, छत्तीसगढ़ के 45 गांवों में माहवारी से जुड़े मिथकों को तोड़ते हुए, खुली बातचीत को बढ़ावा तथा सतत माहवारी स्वच्छता प्रथाओं को अपनाने की दिशा में प्रयास किए। प्रोजेक्ट नयी किरण का उद्देश्य माहवारी से जुड़े सामाजिक पूर्वाग्रहों को जड़ से समाप्त करना है। यह पहल लोगों को माहवारी स्वच्छता पर सही जानकारी और माहवारी संसाधन से सशक्त बना रहा है।…

