Author: Ramesh Verma
कोरबा, प्रदेश सरकार द्वारा अधिवक्ताओं से किए गए प्रोटेक्शन एक्ट, सामूहिक बीमा और मृत्यु दावा राशि में बढ़ोत्तरी के वादों को पूरा नहीं करने पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता आंदोलनरत हैं। इसी कड़ी में संपूर्ण छत्तीसगढ़ के न्यायालयों और कार्यालयों में अधिवक्ताओं ने काम नहीं किया । जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सचिव नूतनसिंह ठाकुर ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधीश सहित सभी सिविल न्यायालय, व्यवहार न्यायालय, फैमिली कोर्ट, राजस्व न्यायालयों, उपभोक्ता आयोग आदि को सूचना देकर अवगत करा दिया था जिले के लगभग हजारों अधिवक्ताओ ने एक दिन के लिए अपना कलमबंद कर हड़ताल पर रहें। सरकार के वादाखिलाफी…
दुनिया ,भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से एक दुखद खबर सामने आई है. इसरो की एक वैज्ञानिक वलारमथी का निधन हो गया. हृदय गति रुकने से उन्होंने रविवार को आखिरी सांस ली. वह वलारमथी ही थीं, जिन्होंने श्रीहरिकोटा में रॉकेट लॉन्च की उलटी गिनती में अपनी आवाज दी थी. उनकी आखिरी बार उलटी गिनती अभी हाल ही में दी थी, जब देश के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण हुआ था. चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था.
कोरबा , जिले अंतर्गत वनमंडल कटघोरा के केदई रेंज में हाथियो का उत्पात लगातार जारी है यहां के कोरबी सर्किल में ढाई दर्जन से अधिक हाथी विचरण कर रहे है। इन हाथियो ने लगातार दूसरे दिन पोड़ीखुर्द पंचायत तथा उसके आश्रित ग्राम खडफड़़ी पारा में उत्पात मचाते हुए 12 से अधिक किसानों की धान की फसल को रौंद कर उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया हाथियो के इस उत्पात से संबंधित किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हाथियो के लगातार दूसरे दिन खेतो में पहुंचकर उत्पात मचाए जाने से ग्रामीण दहशत में है। हाथियो के…
प्रेस वार्ता: भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक, दुर्ग सांसद एवं 2023 विधानसभा चुनाव के लिए पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने दी जानकारी, कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय। कोरबा, भारतीय जनता पार्टी 2023 विधानसभा चुनाव की दृष्टि से घोषणा पत्र समिति के संयोजक दुर्ग सांसद एवं 2023 विधानसभा चुनाव के लिए पाटन से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल रविवार को कोरबा प्रवास पर पहुँचे। उन्होंने टीपीनगर स्थित भाजपा कार्यालय दीनदयाल कुंज में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में सांसद विजय बघेल ने कहा है कि प्रदेशभर में घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह करने का काम…
0 ऑटो इम्यून डिसआर्डर के कारण गंभीर हालत में पहुंच चुकी थी डिम्पल0 एनकेएच में बाल रोग विशेषज्ञ की देख-रेख में स्वास्थ्य लाभ कोरबा, सांस लेने में तकलीफ की समस्या से विगत 6 माह से जूझ रही डिम्पल राठिया को सही समय पर बीमारी की सही जानकारी हो जाने और सही ईलाज से नया जीवन दिया जा सका। एनकेएच में बाल रोग व नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नागेन्द्र बागरी ने बालिका का उपचार किया ।डॉ. बागरी ने बताया कि रायगढ़ जिले के निवासी सुरेन्द्र कुमार राठिया की 14 वर्षीय पुत्री डिम्पल को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण…
प्रत्याशियों की पहली सूची पर चुनाव समिति की अंतिम मुहर लगेगी। रायपुर, रायपुर में प्रदेश कांग्रेस विस्तारित बैठक शुरू हो गई है। बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने की संगठन जिम्मेदारी तय करेगा। साथ चुनावी रणनीतियों को अमलीजामा पहनाने पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी जाएगी। इसके ठीक बाद चुनाव समिति की बैठक होगी। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में चल रही बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और प्रभारी सचिव चंदन यादव मौजूद हैं। विस्तारित बैठक में ही पीसीसी…
0 6 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर 0 चोरी किये गये टावर केबल तार, घटना में प्रयुक्त 01 टाटा 407 वाहन के सीजी 12 ए. क्यु 3135, 01 पीकअप वाहन के सीजी 12 ए. क्यु 4216, 02 नग गैसकटर सेट, 02 नग एलपीजी गैस सिलेण्डर, 02 नग ऑक्सीजन सिलेण्डर, एंव 02 नग तलवार, 01 नग लोहे का पाईप, 01 नग स्टील का पाईप, एल्युमिनियम तार 4200 किलोग्राम किमती 500000रू. बरामद हुये। कोरबा , लैंको अमरकंटक पावर प्लांट पताढ़ी के द्वारा बिजली सप्लाई के लिये टावर लगाकर उसमें एल्युमिनियम तार खींचकर तैयार किये गये थे जो कुछ तकनिकी खराबी…
कोरबा , विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ने लगे हैं। कार्यकर्ता कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा जता रहे हैं।इसी कड़ी में कोरबा विधानसभा के दर्री ब्लॉक के विभिन्न संगठन के नेता व युवा साथी विकास सिंह सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं इसके साथ ही 200 युवा साथियों ने कांग्रेस प्रवेश किया। विकास सिंह ने कांग्रेस प्रवेश कर रहे सैंकड़ों समर्थकों को गमछा पहनाकर सम्मानित करते हुए कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत किया।
कवर्धा, जिले के पर्यटन स्थल रानीदहरा जल प्रपात में पिकनिक मनाने गए दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की डूबने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि नहाते दोनों युवक गहराई में जा समाए। 2 सितंबर शनिवार की शाम 5 बजे की घटना है. 4 घंटे की कड़ी मशक्कद के बावजूद दोनों की लाश नहीं मिली थी।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह दोनों युवकों की डेड बॉडी को जलप्रपात से बाहर निकाला गया. दोनों युवक कवर्धा शहर के निवासी थे. मृतक युवक का नाम राहुल ठाकुर और शुभम झारिया बताया जा…
भिलाई , दुर्ग जिले में लंबे समय तक ट्राफिक एएसपी रहे दुर्ग के प्रथम बटालियन में पदस्थ के बी सिंह को उनके ही वाहन में सांप ने काट लिया। उसके बाद उन्हें शीघ्र ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एंटी स्नेक वेनम देकर उनकी जान बचाई गई। अभी वे खतरे से बाहर है। एएसपी केबी सिंह के ड्रायवर के अनुसार वे रात्रि 8 बजे डयूटी के लिए दुर्ग बटालियन जाने के लिए अपने कार में जैसे ही बैठे उनको सांप ने काट लिया। वे तुरंत कार से बाहर निकलकर रौशनी में जब देखे तो उनके पैर से खून निकल रहा…
