Author: Ramesh Verma
कोरबा ,जिले के बालकोनगर थाना अंतर्गत ग्राम दोंदरो में सुबह लगभग 7 बजे युवक का शव फाशी के फंदे में लटकता मिला।घटना की सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पहुंची बालको पुलिस ने मृतक के परिजनों से आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक के शव को पंचनामा कार्यवाही की प्रक्रिया पूरी कर उसे पीएम के लिए जिला अस्पताल के चीरघर भेजा गया।
कोरबा ,पसरखेत वन परिक्षेत्र में कार्यालय में 11 सितंबर सोमवार को वन शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को याद करते हुए श्रद्धाजंलि दी गई और शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वन शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट मौन रखा गया। रेंजर तोषी वर्मा ने बताया की वन शहीद दिवस यह दिन देशभर में तैनात उन कर्मचारियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने भारत में वन्यजीवों, जंगलों और जंगलों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस दिन वन…
0 चाचा ने उठाया पालन-पोषण और पढ़ाई का जिम्मा0 सीजीपीएससी में आशीष ने पाई सफलताकोरबा, जिले के अंतिम छोर पोंडी-उपरोडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बूढ़ापार के रहने वाले आशीष कुमार पेन्द्रों ने सीजीपीएससी की परीक्षा में सफलता पाते हुए डिप्टी कलेक्टर बन गए हैं। उनका पूरा बचपन संघर्षों के बीच बीता है। बचपन में ही महज़ 10 वर्ष की उम्र में ही माता-पिता का देहांत हो गया। चाचा बनवारी लाल पेन्द्रों व चाची कलेश्वरी सिंह पेन्द्रों ने आशीष का पालन पोषण किया और आगे की पढ़ाई कराई। लेकिन एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले आशीष को आर्थिक परेशानियों से भी…
कोरबा, पासन थाना क्षेत्र अंतर्गत जग्गा जटगा से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर एक तेज रफ्तार कोयले से भारी ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई हालांकि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन कोयले से भारी ट्रेलर के पलटने से ट्रेलर में भारी कोयला पूरी तरह से खेतों में फैल गई सूत्रों के अनुसार यह घटना कल देर रात घटित हुई आज सुबह तक दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को वहां से नहीं हटाया गया घटना के संबंध में संबंधित थाने से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया
0 कोरबा विधानसभा में आप प्रत्याशी केलकर ने प्रेस वार्ता में बताया जिले के चारों विधानसभा में बदलाव की बयार कोरबा, आम आदमी पार्टी ने 10 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। कोरबा विधानसभा से इस बार पार्टी ने विशाल केलकर पर भरोसा जताया है। रविवार को तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विशाल केलकर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि जनता अपनी पीढ़ी सुधारने के लिए इस बार आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिला रही है l आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो दिल्ली और पंजाब की…
कोरबा, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जिला एवं तहसील स्तर पर दिनांक 09 सितम्बर 2023 को सभी मामलों से संबंधित नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। श्री डी0एल0 कटकवार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के आतिथ्य में एवं विशिष्ठ अतिथि श्री बी. राम, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय कोरबा, अपर सत्र न्यायाधीश कु. संघपुष्पा भतपहरी, अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) कोरबा श्रीमति ज्योति अग्रवाल, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा श्री अश्वनी चतुर्वेदी, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश, श्री…
कोरबा, मानिकपुरी पनिका समाज,ज़िला कोरबा का सामाजिक चुनाव 10 सितंबर 2023, दिन रविवार को जुनियर क्लब कोरबा में संपन्न होगा,जिसकी लगभग सभी तैयारी की जा चुकी है और सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है कि अपने क्षेत्र के समस्त मतदाताओं के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होवे जिससे चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जा सके, उक्त चुनाव में जिला अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष हेतु सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चुनाव की प्रक्रिया की जायेगी।समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गणेश दास जी के दिवंगत उपरांत जिला उपाध्यक्ष श्री दिलहरण दास जी को सर्वसम्मति…
भव्य भवन बनवा कर संतुष्टि मिली – जयसिंहइस संदर्भ में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जिस स्कूल से मैंने पढ़ाई की और छात्र संघ के जरिए राजनीति का सफर शुरू किया, उस स्कूल के लिए एक भव्य भवन बनवा कर मुझे बेहद संतुष्टि मिली है। कोरबा का हर क्षेत्र में विकास हो, इसका प्रयास किया गया है। हमारी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया है।प्राथमिक शिक्षा विस्तार के लिए 700 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन इसका एक बड़ा उदाहरण है। प्रदेश भर के 8512 शासकीय स्कलों का जीर्णोद्धार किया गया,…
कोरबा , इन दिनों अवैध कारोबार करने वाले माफियाओं के हौसले इतना बुलंद है कि कुछ भी अवैध कार्य करने से नहीं चुक रहे हैं लगातार जिले में अवैध कारोबार किया जा रहा है जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है माफियाओं द्वारा अब ट्रेलर से लाल ईट का सप्लाई किया जा रहा है हालांकि जिले में लाल ईट की पूरी तरह से प्रतिबंधित हो गई है इसके बावजूद माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर ट्रेलर से लाल ईट की सप्लाई जांजगीर से कोरबा किया जा रहा है क्योंकि ट्रेलर कहीं और का नहीं यह जांजगीर जिले का है यह…

