Author: Ramesh Verma

Ramesh Verma

Mob. 9144488800, 9685187361

कोरबा,झेरिया बरेठ धोबी समाज बालको के द्वारा 8 फरवरी को परसाखोला में वन भोज कार्यक्रम संपन्न हुआसर्वप्रथम संत गाडगे महाराज की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की समाज के कोरबा परिक्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारी सदानंद बरेठ कोषाध्यक्ष एवं संजय निर्मलकर उपाध्यक्ष को बुके दे कर सम्मानित किया गया और सभी सामाजिक बंधु एवं नारी शक्ति का परिचय कराया गया समाज के वरिष्ठ टी.आर बरेठ पूरन कर्ष बालको इकाई के अध्यक्ष, गिरधारी बरेठ कोषाध्यक्ष रवि शंकर बरेठ, कोरबा ईकाई के अध्यक्ष दिगंबर कर्ष, विधायक प्रतिनिधि हेमलता निर्मलकर,सत्यनारायण कर्ष संतोष कर्ष,रोशन कर्ष, राहुल कर्ष, राजकुमार बरेठ, प्रदीप निर्मलकर,जगमोहन बरेठ,नारी शक्ति से…

Read More

कोरबा, मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत् तुमान में विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ रैली एवं आमसभा कार्यक्रम आयोजित किया गया । बाजार चौक तुमान में आयोजित रामपुर विधानसभा स्‍तरीय मनरेगा बचाओ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोरबा सांसद श्रीमती ज्‍योत्‍सना महंत ने कहा कि मनरेगा के कानून को कमजोर करके मोदी सरकार ने देश के करोड़ो श्रमिक मजदूरों के हितों पर हमला किया है । मनरेगा एक ऐतिहासिक कानून था जो रोजगार चाहने वाले करोड़ो लोगों को गरिमामय अवसर प्रदान करता था । एआईसीसी सचिव एवं छत्‍तीसगढ़़ प्रदेश सह प्रभारी सुश्री जरिता लैतफ्लांग ने अपने उद्बोधन में कहा कि मनेरगा…

Read More

0 नंद घरों में लगाए जाएंगे विशेष एनीमिया स्क्रीनिंग कैंप0 पहले चरण में ओडिशा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को किया जाएगा कवरकोरबा ,अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के तहत वेदांता ग्रुप की प्रमुख सामाजिक पहल नंद घर ने भारत भर के नंद घरों में एक नॉन-इनवेसिव, टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड एनीमिया स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू करने घोषणा की है। इस प्रोग्राम का मुख्य फोकस 2-6 साल के बच्चों में एनीमिया का जल्दी पता लगाने और उसे रोकने पर होगा। ओडिशा में 531 और छत्तीसगढ़ में 262 नंद घरों के साथ, यह पहल सबसे वंचित समुदायों के हजारों छोटे बच्चों तक पहुंचने के लिए तैयार है, जिससे जमीनी…

Read More

0 सब इंस्पेक्टर को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित कोरबा ,  जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक ने उसे निलंबित कर दिया। उन पर महिला ने घर जाकर आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप लगाया गया हैं।उक्त समस्त जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर के द्वारा अधिकृत रूप से दी गयी हैं।

Read More

0 एनीमिया मुक्त भारत और राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के साथ जुड़ा हुआनंद घरों में विशेष एनीमिया स्क्रीनिंग कैंप लगाए जाएंगे 0 पहले चरण में ओडिशा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को कवर किया जाएगा कोरबा/रायपुर , अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के तहत वेदांता ग्रुप की प्रमुख सामाजिक पहल नंद घर ने भारत भर के नंद घरों में एक नॉन-इनवेसिव, टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड एनीमिया स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है। इस प्रोग्राम का मुख्य फोकस 2-6 साल के बच्चों में एनीमिया का जल्दी पता लगाने और उसे रोकने पर होगा। ओडिशा में 531 और छत्तीसगढ़ में 262 नंद घरों के साथ, यह पहल सबसे…

Read More

0 शपथ एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन कोरबा ,कोरबा विधानसभा के ब्‍लॉक एवं मंडल अध्‍यक्षों के शपथ ग्रहण एवं सम्‍मान समारोह में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कोरबा विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्‍लॉक अध्‍यक्षों एवं दशों मंडल अध्‍यक्षों को शपथ दिलवाया । पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बालको, दर्री – जमनीपाली, कुसमुण्‍डा, एवं कोरबा ब्‍लॉक के अध्‍यक्षों क्रमश: ए डी जोशी, राजेन्‍द्र तिवारी, बसंत चंद्रा, पालुराम साहु सहित मंडल अध्‍यक्षगण देवीदयाल सोनी, बुद्धेश्‍वर चौहान, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, सुरती कुलदीप, अश्‍वनी पटेल, सुकसागर निर्मलकर एवं प्रदीप जायसवाल, मनीष शर्मा एवं जवाहर निर्मलकर को…

Read More

कोरबा ,कोरबा नगर निगम की जल प्रदाय व्यवस्था एक बार फिर प्रभावित हो गई। कोरबा अंचल के कोहड़िया क्षेत्र अंतर्गत एक स्थान पर मुख्य पाइप लाइन में लीकेज होने से ओवरहेड टैंकों तक पानी पहुंचना मुश्किल हो गया और कई क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो सकी। नगर निगम का तकनीकी अमला इस खराबी को ठीक करने में लगा है।इस खामी के बनने पर ही जल आपूर्ति संभव होगी। जानकारी के अनुसार नगर निगम के मुख्य जलोपचार संयंत्र कोहड़िया से पानी का शुद्धिकरण करने के साथ इसे निगम क्षेत्र के विभिन्न ओवरहेड टैंक तक पहुंचाया जाता है। इसके बाद तय शेड्यूल…

Read More

कोरबा ,छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत कोरबा जिले में 10 फरवरी को एक भव्य और गरिमामय आयोजन होने जा रहा है। सीएसईबी कोरबा-पूर्व स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में वित्तीय वर्ष 2025-26 के स्वीकृत लक्ष्य के अनुरूप जिले की 260 बेटियों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।इस पुनीत आयोजन को वैदिक विधि-विधान के साथ भव्य रूप देने के लिए जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास…

Read More

कोरबा, वार्ड क्रमांक 36 स्थित ग्राम रिसदी में कल से अखंड नवधा रामायण का विधिवत शुभारंभ हो गया है। यह धार्मिक आयोजन निरंतर 34वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। अखंड नवधा रामायण 6 फ़रवरी 2026 से 15 फ़रवरी 2026 तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन प्रभु श्रीरामचंद्र जी की अमृतमयी कथा का पाठ एवं श्रवण किया जा रहा है। नवधा समिति द्वारा क्षेत्र की समस्त मानस मंडलियों, श्रोतासमाज एवं श्रद्धालु भक्तजनों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामकथा का रसपान करें और इस पावन आयोजन में सहभागी बनें।

Read More

0 100 से अधिक खिलाड़ियों को भूटिया ने सिखाए अनुशासन के गुर और तकनीकी बारीकियां कोरबा, भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको ) ने कोरबा स्थित अपने खेल अकादमी में पूर्व भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान तथा अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं पद्म श्री से सम्मानित बाइचुंग भूटिया की मेज़बानी की। इस अवसर पर बाइचुंग भूटिया ने खेल अकादमी के 100 से अधिक युवा खिलाड़ियों को रोल मॉडल, स्ट्रक्चर्ड ट्रेनिंग और हाई-परफॉर्मेंस खेलों के तकनीक से अवगत कराया साथ ही अनुशासन व निरंतरता की अहमियत पर बल दिया।बालको ने 2024 में फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल व तैराकी में युवा प्रतिभाओं को तराशने के…

Read More