Close Menu
Khabar UrjaKhabar Urja
    What's Hot

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 27, 2026

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Khabar UrjaKhabar Urja
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    Khabar UrjaKhabar Urja
    Home»कोरबा»पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को दिलाई शपथ
    कोरबा

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को दिलाई शपथ

    Ramesh VermaBy Ramesh VermaFebruary 7, 2026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    0 शपथ एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

    कोरबा ,कोरबा विधानसभा के ब्‍लॉक एवं मंडल अध्‍यक्षों के शपथ ग्रहण एवं सम्‍मान समारोह में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कोरबा विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्‍लॉक अध्‍यक्षों एवं दशों मंडल अध्‍यक्षों को शपथ दिलवाया ।

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बालको, दर्री – जमनीपाली, कुसमुण्‍डा, एवं कोरबा ब्‍लॉक के अध्‍यक्षों क्रमश: ए डी जोशी, राजेन्‍द्र तिवारी, बसंत चंद्रा, पालुराम साहु सहित मंडल अध्‍यक्षगण देवीदयाल सोनी, बुद्धेश्‍वर चौहान, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, सुरती कुलदीप, अश्‍वनी पटेल, सुकसागर निर्मलकर एवं प्रदीप जायसवाल, मनीष शर्मा एवं जवाहर निर्मलकर को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभी आप सभी के लिए परीक्षा का समय है । आपको प्रदेश कांग्रेस एवं एआईसीसी कांग्रेस ने महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी दी है । वर्तमान समय में कांग्रेस के प्रत्‍येक कार्यकर्ता एवं आमजनों को बहुत ही सचेत रहने की जरूरत है, चाहे वह एसआईआर का मामला हो, धान खरीदी का मामला हो या‍ फिर मनरेगा का मामला हो ।

    श्री अग्रवाल ने आगे बताया कि किस तरीके से कोरबा विधानसभा में फर्जी आवेदन लगाकर पात्र मतदाताओं के नाम विलोपित कराया जा रहा है, जो मूलत: कांग्रेस के विचारधारा को मानने वाले हैं । इस प्रकार से मनरेगा को नियमों में सुधार करने के नाम पर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी का नाम हटाया गया और ग्रामीणों के जीवनदायनी राेजगार गारंटी योजना को कमजाेर किया गया है, वहीं पूरे प्रदेश भर में शुरू से लेकर अंत तक किसान धान खरीदी केन्‍द्रों के अव्‍यवस्‍था को लेकर परेशान रहे हैं । धान खरीदी बंद होने के बाद भी आज भी अनेकों किसान धान बेचने से वंचित रह गये हैं । श्री अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को बूथ स्‍तर पर जिम्‍मेदारी लेनी होगी ।

    सभी नवनियुक्‍त ब्‍लॉक एवं मंडल अध्‍यक्षों ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि एआईसीसी का जो मुद्दा रहेगा, यहाँ पर सबको साथ लेकर उसी मुद्दे पर काम करेंगे, साथ ही बूथ स्‍तर पर कांग्रेस को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जावेगा ।

    समारोह को जिलाध्‍यक्ष मुकेश राठौर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, इंटक अध्‍यक्ष रामइकबाल ने भी संबोधित किया ।

    समारोह में दर्री – जमनीपाली के साथ कुसमुण्‍डा, बालको एवं कोरबा के कांग्रेस नेता उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष सुधीर जैन ने किया एवं आभार पूर्व जिला अध्‍यक्ष नत्‍थूलाल यादव ने व्‍यक्‍त किया ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Ramesh Verma
    Ramesh Verma

    Mob. 9144488800, 9685187361

    Related Posts

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 27, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 27, 2026

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    कोरबा

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    By Ramesh VermaAugust 27, 20260

    कोरबा,आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़…

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 27, 2026

    आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    जिला अस्पताल पार्किंग में वाहन नहीं सुरक्षित, चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता

    August 24, 2026
    Contact Us
    Contact Us

    Ramesh Verma
    Owner

    📍 Address:
    372, ITI Rampur Basti
    Korba, Chhattisgarh, India – 495677

    📞 Mobile:
    9144488800
    9685187361

    📧 Email:
    khabarurja.com@gmail.com

    Categories
    • Blog (54)
    • कोरबा (2,900)
    • छत्तीसगढ़ (168)
    • दुनिया (28)
    • देश (50)
    • मनोरंजन (25)
    post calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Khabar Urja. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.