Author: Ramesh Verma
कोरबा,नमामि हसदेव समिति के शिव अग्रवाल, रणधीर पांडे प्रेस वार्ता कर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर दीप उत्सव कार्यक्रम के विषय में जानकाारी देते हुए बतायाl मानव जीवन के विकास यात्रा में नदी का महत्वपूर्ण योगदान है, इस दृष्टि से नमामि हसदेव द्वारा हसदेव नदी के प्रदुषण को कम करने, हसदेव नदी के संरक्षण तथा हसदेव नदी के तट का सौंदर्गीकरण का कार्य किया जा रहा है। विश्व कल्याण की भावना से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हसदेव नदी के पर स्थित माँ सर्वमंगला घाट पर दिनांक 22 जनवरी 2024 (सोमवार) दोपहर 3 बजे से यज्ञ…
कोरबा , राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, युवा कांग्रेस कोरबा लोकसभा प्रभारी चंदन राय तथा जिला कोरबा ग्रामीण प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह की सहमति से युवा कांग्रेस पाली-तानाखार विधानसभा ब्लाक कार्यकारिणी में तत्काल प्रभाव से तीन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसमें पोंडी-उपरोडा के ब्लॉक अध्यक्ष पर सूरज यादव, पाली से ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सिंह तथा पसान ब्लॉक अध्यक्ष पर संतोष श्रीवास की नियुक्ति की गई है। यह सभी युवा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता है युवा कांग्रेस प्रदेश कार्य समिति ने सर्वसम्मति से पाली-तानाखार विधानसभा में तीन ब्लॉक…
कोरबा , कटघोरा न्यायालय के समीप सीएसपीजीसीएल की शिफ्ट बस के चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बस के नीचे फंसकर बाइक काफी दूर घिसटते चली गई। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार विद्युत कर्मी बाल-बाल बचे। हादसे में घायल बाइक सवार को संजीवनी कर्मियों ने इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है।बताया जा रहा है कि कटघोरा थानांतर्गत ग्राम बिंझरा में सीताराम पटेल (36) निवास करता है। वह बालको के किसी ठेका कंपनी में कार्यरत है। सीताराम प्रतिदिन की तरह सुबह भी…
कोरबा ,जिले में प्रसिद्ध कनकेश्वर धाम मंदिर की अपनी एक अलग ही मान्यता हैं जहां भगवान भोलेनाथ की शिव लिंग जमीन से निकली हैं लोगों का मानना हैं यहां भगवान स्वयं विराजमान है और लोगों का मानना हैं दर्शन और जल अभिषेक से सारे मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं साथ ही गांव वालों की सापों के प्रति विशेष महत्व हैं यहां जब भी साप दिखे उसको भगाने और बचाने पर ज्यादा विश्वास रखते हैं ऐसा ही कुछ हुआ बुधवार की दोपहर जब एक 5.5 फिट का लंबा नाग खेत से निकल कर छोटा नहर पार करते हुए सीधे घर में घूस…
कोरबा, बांगो थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए खड़ी ट्रक को जबरदस्त ठोकर मार दी दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए घायलों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी हैजानकारी के अनुसार बीती रात के सन्नाटे में हुए हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मची रही। डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री इस हादसे में चोटिल हुए हैं जिनका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है।प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक बिहार के सासाराम से कोरबा आ रही गुप्ता बस सर्विस की स्लीपर यात्री बस सीजी 15 डीएम 5271 हादसे…
कोरबा, जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिलकेजा के फड़ प्रभारी पर किसानों ने दुर्व्यवहार व पैसे की मांग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में स्थानीय विधायक फूलसिंह राठिया ने किसानों की शिकायत पर उचित जांच कार्यवाही करने की मांग को लेकर कलेक्टर को पत्र लिखा है।उक्त पत्र में विधायक श्री राठिया ने उल्लेख किया है कि 9 जनवरी को ग्राम तिलकेजा, पताढ़ी, धवईभाठा के किसानों द्वारा शिकायत प्राप्त हुई कि फड़ प्रभारी के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार व पैसे की मांग की जाती है। जिस पर तत्काल उचित जांच कर कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है।…
कोरबा,रात के वक्त घर में घुसकर परिचित महिला के साथ जबरन दुष्कर्म तथा मारपीट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है। इस मामले में आरोपी उजिर सिंह कंवर पिता सुनाराम 57 वर्ष ग्राम बरपाली श्यांग के द्वारा 18 जून 2023 की रात 10 बजे थाना श्यांग अंतर्गत पीड़िता के घर में वारदात किया गया था। रात 10 बजे जब पीड़िता घर पर अकेली थी, तब उजिर सिंह ने दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलने पर भीतर जाकर दरवाजा बंद कर दिया था महिला के शोर मचाने पर जान से मारने की…
कोरबा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तृतीय दिवस पर बाकीमोगरा मैं रक्तदान शिविर के साथ-साथ हेलमेट वितरण का कार्यक्रम किया गया। हंसवाहिनी ब्लड सेंटर के तरफ से रक्तदान शिविर में बाकीमोगरा थाना प्रभारी के साथ-साथ यातायात के अधिकारी कर्मचारीयों के द्वारा रक्तदान की किया साथ ही पुलिस के…
कोरबा ,गांव तथा स्कूल परिसर को हरा-भरा बनाने तथा फल प्राप्त करने उद्यानिकी विभाग द्वारा स्कूलों को फलदार वृक्षों का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पोड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम सिंघिया में फलदार वृक्ष का वितरण किया गया। उद्यानिकी विभाग की श्रीमती आभा शुक्ला ने बताया कि विद्यार्थियों को पौधा वितरण के साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों तथा विद्यार्थियों को अपने घरों के आसपास भी पौधे लगाने प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और संरक्षित रखने जागरूक किया जा रहा है।
सुकमा, भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव के पिता लक्ष्मी नारायण देव का 104 वर्ष की आयु में आज बुधवार सुबह जगदलपुर वृंदावन कॉलोनी स्थित आवास में निधन हो गया। कल गुरुवार को सुकमा स्थित गृहग्राम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।उनके करीबियों ने बताया कि, लक्ष्मी नारायण देव पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे। 17 जनवरी की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच उन्होंने अपने निवास में ही परिवार वालों की उपस्थिति में अंतिम सांसें ली। उनके निधन की खबर से परिजनों सहित शुभचिंतकों और पार्टी जनों में शोक व्याप्त है।

