Author: Ramesh Verma
कोरबा,कई वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी का दिन चुना गया है। 22 जनवरी को अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि को दीयों से रोशन करने की तैयारी है, वहीं शहर के प्रतिष्ठित मंदिर मां सर्वमंगला मंदिर में 5100 दियों से मंदिर को रोशन किया जाएगा मंदिर में सुबह और शाम श्री राम भजन श्री राम जी आरती किया जाएगा आरती के बाद भोग वितरण भी किया जाएगामंदिर परिसर से लेकर बाहर तक राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए रंग रोपण व साफ सफाई किया जा…
कोरबा ,जिले में सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। यातायात पुलिस में पदस्थ एएसआई मनोज राठौर द्वारा लगातार अलग-अलग स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैंइस कड़ी में यातायात पुलिस दल बुधवारी बाजार क्षेत्र स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पहुंची, जहां अध्ययनरत लगभग 1500 स्कूली छात्र-छात्राओं की यातायात एएसआई मनोज राठौर व उनकी टीम ने यातायात की पाठशाला लगाई। यातायात पुलिस द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा माह के बारे में एक-एक कर बारीकी से जानकारी दी गयी। उन्हें बताया गया कि उन्हें कैसे किस…
0 ग्राम लेंमरू श्यांग जंगल के खाई में मिला नर कंकाल कोरबा ,जिले के ग्राम लेंमरू श्यांग में निवासरत लड़की के द्वारा 11.01.2021 एक लिखित आवेदन दिया गया जिसमे कहा गया की उसकी छोटी बहन 10.10.2020 को कोरबा काम करने जाने के नाम से घर से निकली है, जो आज दिनांक तक घर वापस नहीं आई है।सूचक की रिपोर्ट पर थाना लेंमरू में 11.01.2021 को गुम इंसान क्र. 01/2021 कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। पुलिस के द्वारा इसमें जांच की जा रही थी। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के द्वारा सभी थाना/चौकी की बैठक लेकर गंभीर अपराध,…
रायपुर,छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 17 नए कोरोना मरीज मिले हैं. जिसमें रायपुर और दुर्ग जिले से 4-4 मरीज मिले हैं. अब तक मिले मरीजों को मिलाकर प्रदेश में सक्रीय मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 18 जनवरी को कोरोना के 4577 सैम्पलों की जांच हुई. जिसमें से कुल 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इस दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पाजिटिविटी दर 0.37 प्रतिशत रही. गुरुवार को रायपुर और दुर्ग जिले से 4-4, बस्तर और कांकेर…
0 आम रास्ता बाधित कर लगाया बेरियर,साथियों की भी शिकायत कोरबा,नगर पालिक निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ता प्रभारी योगेश राठौर और उनके साथियों पर अवैध निर्माण कर अवरोध उत्पन्न करने का आरोप है। कन्नौजिया राठौर सामुदायिक भवन खरमोरा, यार्ड क. 31, खसरा नं. 356 में अवैध निर्माण कर आम रास्ता को अवरूद्ध किये जाने की शिकायत एवं उचित कार्यवाही कर शीघ्र अवरोध हटाने का आदेश देने बाबत् आयुक्त से आग्रह किया गया है।फरियादी सावित्री राठौर पति पुरुषोत्तम राठौर निवासी-एस.ई.सी.एल. कोरबा ने बताया कि मेरे स्वामित्व एवं कब्जे की भूमि खसरा नंबर 343 रकबा 0.018हे. ग्राम खरमोरा प.ह.नं. 20 तहसील व…
कोरबा, जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर सांसद ने कांग्रेस नेताओं को हनुमान चालीसा एवं रामचरित्र मानस की पुस्तक भेंट के भेंट की। मुलाकात में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेसियों से चर्चा कर उन्हें तैयारियों में जुट जाने रिचार्ज किया। विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा करते हुए कमियों को दूर पूरे उत्साह से चुनाव की तैयारी में जुट जाने कहा। सांसद ने बताया कि संसदीय क्षेत्र में आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हो रहें हैं। इस अवसर पर…
कोरबा, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के चतुर्थ दिवस पर थाना और यातायात पुलिस के द्वारा अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में यातायात पुलिस के द्वारा स्कूल के छात्र और छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया एवं उन्हें समझाया गया। इसी तरह नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इतवारी बाजार व्यापारी संघ सिटी सेंटर मॉल सिनेमा सिनेमूड पाम मॉल के अध्यक्षों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ सड़क सुरक्षा माह के संबंध में मीटिंग लिया गया। वही नगर निगम के सफाई मित्रों द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत कोरबा शहर के मेन रोड…
0 गौठान/काँजीघर के संचालन, ठेकेदार व अधिकारी पर उठाये जा रहे सवालकोरबा , वार्ड क्रमांक-26 मुड़ापार में निवासरत एवं भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर उसरवर्षा की माता मवेशी सांड के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सिकंदर उसरवर्षा ने इस घटना के लिए गौठान/कांजीहाऊस के संबंधित ठेकेदार/अधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके विरुद्ध कार्यवाही न होने पर तथा मुआवजा/क्षतिपूर्ति न मिलने पर 15 दिन के भीतर नगर निगम का घेराव करने की चेतावनी कलेक्टर व निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर दी है।उन्होंने आगे कहा कि 17 जनवरी की सुबह लगभग 10 बजे जब…
कोरबा, जिला अधिवक्ता संघ,कोरबा के वरिष्ठतम सदस्य व पब्लिक नोटरी, (सप्तदेव मंदिर के सामने) कैलाश चन्द्र मोदी का आकस्मिक निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री प्रसाद मोदी एवं संतोष कुमार मोदी के छोटे भाई एवं गोपाल मोदी एवं कु.मोनिका मोदी के पिता थे। स्व. कैलाश चन्द्र मोदी हार्ट का ऑपरेशन के लिए पुत्र-पुत्री के साथ मेदान्ता अस्पताल दिल्ली गए थे। कल ही उनका सफल ऑपरेशन हुआ था और रात में एकाएक तबियत बिगड़ने पर उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे काफी मिलनसार और धर्मप्राण थे। उनके निधन की…
कोरबा ,मंत्री लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग छत्तीसगढ़ शासन श्री श्याम बिहारी जायसवाल 19 जनवरी 2024 को जिले के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री श्री जायसवाल का 19 जनवरी दोपहर 1:30 बजे कोरबा व 1:45 बजे सीएसईबी चौक आगमन होगा, 03 बजे सीएसईबी सीनियर क्लब में बैठक एवं 4:30 बजे सीनियर क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। ततपश्चात मंत्री श्री जायसवाल 5:30 बजे चिकित्सा महाविद्यालय व 100 बिस्तर अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेंगे। 8:15 बजे श्री जायसवाल रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

